
क्राइम सीन रीक्रिएट, पीड़िता का बयान भी दर्ज... कोलकाता गैंगरेप केस में मेडिकल रिपोर्ट और CCTV फुटेज ने खोले कई राज
AajTak
कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के आरोपों के बाद हर ओर आक्रोश है. CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्य पीड़िता के आरोपों की पुष्टि करते हैं. गार्ड रूम में जबरन ले जाकर तीन लोगों ने उसे बंधक बनाया. शरीर पर चोट और यौन उत्पीड़न के स्पष्ट निशान मिले हैं. पुलिस जांच जारी है.
कोलकाता के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप के गंभीर आरोपों ने सनसनी फैला दी है. छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया और पीड़िता का बयान दर्ज किया है. साउथ सबअर्बन डिवीजन की डीसी बिदिशा कलिता ने बताया कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और पुलिस ने 25 जून को कॉलेज परिसर की गतिविधियों को कैद करने वाले करीब 7 घंटे के CCTV फुटेज को खंगाला है. यह फुटेज दोपहर 3:30 बजे से रात 10:50 बजे तक का है, जिसमें पीड़िता को गार्ड रूम में जबरन ले जाते हुए देखा गया.
जांच अधिकारियों के अनुसार, फुटेज में तीनों आरोपियों, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता की गतिविधियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं. इससे छात्रा के दावे की पुष्टि होती है.
बालों के गुच्छे सहित ये सामान मिले पुलिस ने कॉलेज कैंपस के तीन अहम स्थानों स्टूडेंट्स यूनियन रूम, वॉशरूम और गार्ड रूम से अहम सबूत जुटाए हैं. जब्त किए गए सामानों में बालों के गुच्छे, कुछ अज्ञात लिक्विड से भरी बोतलें और एक हॉकी स्टिक शामिल हैं.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसे हॉकी स्टिक दिखाकर डराया और धमकाया था. पुलिस को इन तीनों कमरों में संघर्ष के स्पष्ट संकेत भी मिले हैं. सभी साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
5 सदस्यीय SIT गठित गैंगरेप मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल की अगुवाई में पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. यह टीम मामले की सभी पहलुओं से गहराई से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके. अदालत ने सभी आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
छाती पर चोट के निशान, गर्दन के पास खरोंच आजतक को मिली एक्सक्लूसिव मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की गर्दन पर खरोंच के स्पष्ट निशान पाए गए हैं. इसके अलावा, उसकी छाती और जांघों के अंदरूनी हिस्सों में भी चोट के गंभीर निशान दर्ज किए गए हैं. रिपोर्ट में उल्लेख है कि पीड़िता के साथ यौन और मौखिक उत्पीड़न किया गया है. डॉक्टरों ने अपनी राय में साफ तौर पर कहा है कि बलात्कार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







