
क्यों हर कोई करना चाह रहा है विशाल मेगा मार्ट में गार्ड की नौकरी?
AajTak
Vishal Mega Mart Guard Job Trend: वायरल मीम्स में कुछ लोग कह रहे हैं कि बस ये नौकरी मिल जाए तो सब सेट हो जाएगा. तो वहीं, कुछ लोगों ने ये लिखकर पोस्ट किया है कि इतनी तैयारी के बाद भी विशाल मेगा मार्ट का इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाए. सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि इन मीम्स की वजह से मॉल का फ्री प्रमोशन हो रहा है. जिम करते हुए लोग यह लिख रहे हैं कि वे विशाल मेगा मार्ट गार्ड भर्ती के लिए बॉडी बना रहे हैं.
Vishal Mega Mart Guard Salary Memes: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कोई ना कोई ट्रेंड चल पड़ता है. अब एक नया और दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है. मॉल में गार्ड की नौकरी को लेकर इंटरनेट पर मजेदार मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई है. अगर आप इंस्ट्राग्राम खोलेंगे तो सबसे पहले मीम विशाल मेगा मार्ट में नौकरी करने का होगा. दरअसल, इस मॉल में सुरक्षा गार्ड की सैलरी ढेड़ लाख रुपये महीना बताई जा रही है – एक ऐसी रकम जो आमतौर पर किसी निजी नौकरी में सालों की मेहनत के बाद मिलती है.
वायरल मीम्स में कुछ लोग कह रहे हैं कि बस ये नौकरी मिल जाए तो सब सेट हो जाएगा. तो वहीं, कुछ लोगों ये लिखकर पोस्ट किया है कि इतनी तैयारी के बाद भी विशाल मेगा मार्ट का इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाया. सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि इन मीम्स की वजह से मॉल का फ्री प्रमोशन हो रहा है. जिम करते हुए लोग यह लिख रहे हैं कि वे विशाल मेगा मार्ट गार्ड भर्ती के लिए बॉडी बना रहे हैं.
लोगों ने मस्ती-मजाक के जरिए गार्ड की नौकरी को भी “ड्रीम जॉब” कहना शुरू कर दिया है. अब स्थिति यह हो गई है कि लोग कहने लगे हैं कि मॉल में गार्ड की नौकरी भी सही सैलरी और स्टेटस वाला काम है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "इंटरनेट कितना रैंडम है, विशाल मेगा मार्ट को भी नहीं पता था कि उन्हें फ्री में प्रचार मिलेगा."

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












