
क्यों 'सुसाइड हब' बन रहा कोटा? तैयारी कर रहे छात्रों ने गिनाई ये वजहें, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
डेढ़ महीने पहले उत्तर प्रदेश के जौनपुर से 17 वर्षीय छात्र आदित्य सेठ कोटा आया था. मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी के लिए उसने विद्यापीठ कोचिंग संस्थान में एडमिशन लिया था. इसी मंगलवार 27 जून को आदित्य ने आत्महत्या कर ली और अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहा हूं.
भारत के कोचिंग हब कोटा में आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है. कोटा में मई और जून में 9 छात्रों ने आत्महत्या की. वहीं इस साल जनवरी से अब तक की संख्या देखें तो अब 16 छात्रों ने आत्मघाती कदम उठाया है. इंडिया टुडे ने राजस्थान के कोटा में इस चौंकाने वाली बड़ी संख्या को देखते हुए आत्महत्याओं के पीछे के कारणों पर नजर डालने की कोशिश की. पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट...
डेढ़ महीने पहले उत्तर प्रदेश के जौनपुर से 17 वर्षीय छात्र आदित्य सेठ कोटा आया था. मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी के लिए उसने विद्यापीठ कोचिंग संस्थान में एडमिशन लिया था. इसी मंगलवार 27 जून को आदित्य ने आत्महत्या कर ली और अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया है.
आदित्य के पिता सोब नाथ इस घटना से स्तब्ध हैं. वो कहते हैं कि "हम लगातार अपने बच्चे के संपर्क में थे लेकिन उसने कभी ऐसी कोई बात नहीं बताई कि वह तनाव की स्थिति में है."
आदित्य की ही तरह उदयपुर के सलूंबर निवासी 18 वर्षीय मेहुल वैष्णव भी दो माह पहले कोटा आया था. मेहुल ने भी मंगलवार को ही आत्महत्या कर ली. हालांकि मेहुल ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा. सुसाइड करने वालों के नाम भले ही अलग हैं, लेकिन इनके अंजाम एक जैसे हैं.
छात्र बोले, कंपटीशन ज्यादा, प्रेशर और ज्यादा कुछ महीने पहले झारखंड से राजस्थान के कोटा आईं 16 साल की सौम्या कुमारी कहती हैं कि झारखंड में दो से चार घंटे पढ़ाई कर स्कूल में टॉपर बन गई थी. यहां कोटा में रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई के बावजूद मैं टॉप 20 स्टूडेंट्स में शामिल नहीं हो पा रही हूं. इससे साबित होता है कि यहां कंपटीशन काफी टफ है.
आईआईटी जेईई की तैयारी कर रही सौम्या कुमारी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि कभी-कभी, जो छात्र बाहर से आते हैं, उन्हें साथियों के दबाव, माता-पिता की अपेक्षाओं का सामना करना मुश्किल होता है. उनकी ही तरह, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से कोटा पहुंचे सैकड़ों छात्र माता-पिता की अपेक्षाओं, साथियों के बढ़ते दबाव, बड़े भारी पाठ्यक्रम और पाठ्यक्रम में भारी अंतर के कारण उन पर पड़ने वाले अत्यधिक दबाव से बोझ महसूस करते हैं. कोटा की शिक्षण पद्धति का पता उन्हें कोटा पहुंचने पर लगता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







