
क्या WHO ने B.1.617 के लिए 'इंडियन वैरिएंट' शब्द यूज किया? स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया
AajTak
देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसके पीछे कोरोना के नए स्ट्रेन B.1.617 को जिम्मेदार माना जा रहा है. आम भाषा में इसे इंडियन स्ट्रेन कहा जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को इस वैरिएंट को लेकर चिंता जाहिर की थी. इस पर अब डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने 'इंडियन वैरिएंट' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था.
देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. हर दिन औसतन साढ़े तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं. इसके पीछे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन B.1.617 को जिम्मेदार माना जा रहा है. दुनियाभर में इसे 'इंडियन स्ट्रेन' कहा जा रहा है क्योंकि ये भारत में मिला है. मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से B.1.617 वैरिएंट को लेकर चिंता जाहिर की गई थी. जिसके बाद से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि डब्ल्यूएचओ ने 'इंडियन स्ट्रेन' को खतरनाक बताया है. हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात को नकारा है. .@WHO ने अपने 32 पृष्ठ के दस्तावेज में चिंताजनक वैरिएंट के रूप में वर्गीकृत बी.1.617 के साथ “भारतीय वैरिएंट” शब्द नहीं जोड़ा है। कुछ समाचार माध्यमों में आई इस तरह की ख़बरें पूरी तरह से निराधार हैं।@PMOIndia pic.twitter.com/JdKm09v3xh WHO does not identify viruses or variants with names of countries they are first reported from. We refer to them by their scientific names and request all to do the same for consistency. @PTI_News @PIB_India @ANI @timesofindia @htTweets @IndianExpress @the_hindu @MoHFW_INDIA
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








