
क्या PK बिहार में केजरीवाल जैसा करिश्मा दिखा पाएंगे? 5 बड़े मुद्दों पर नीतीश-तेजस्वी से अलग राह अपनाई
AajTak
पीके बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि यह पार्टी बाकी दलों जैसी नहीं, अलग होगी. ये कुछ वैसा ही है जैसा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लॉन्चिंग के समय अरविंद केजरीवाल कहते थे. क्या पीके क्या बिहार में केजरीवाल जैसा करिश्मा दिखा पाएंगे?
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी की लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं. पीके 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जन सुराज के एक्टिव पॉलिटिक्स में उतरने का औपचारिक ऐलान करेंगे. पीके बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि यह पार्टी बाकी दलों जैसी नहीं, अलग होगी. वह कई मुद्दों पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से अलग राह पर नजर भी आ रहे हैं.
ये कुछ वैसा ही है जैसा दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लॉन्चिंग के समय अरविंद केजरीवाल कहते थे. आम आदमी पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद हुए पहले ही चुनाव में गठबंधन के जरिये ही सही, सत्ता के शीर्ष का स्वाद चख लिया था. अब सवाल है कि क्या पीके क्या बिहार में केजरीवाल जैसा करिश्मा दिखा पाएंगे?
नीतीश-तेजस्वी से अलग राह पर पीके
नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू बिहार में अपनी सरकार के दौरान हुए काम गिना रही है, सुशासन को उपलब्धि बता रही है. जेडीयू डबल इंजन से तेज विकास के वादे लेकर जनता के बीच जा रही है. तेजस्वी यादव भी रोजगार पर फोकस किए हुए हैं. तेजस्वी आरजेडी के महागठबंधन सरकार में रहते हुई भर्तियों को अपनी उपलब्धि के रूप में जनता के बीच ले जा रहे हैं, लेकिन शराबबंदी जैसे मुद्दों पर मुखर होने से सियासी पार्टियां बच रही हैं. पीके कई बड़े मुद्दों पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से अलग राह पर बढ़ते नजर आ रहे हैं.
1- शराबबंदी
पीके शराबबंदी को लेकर मुखर हैं. उन्होंने सत्ता में आने पर एक घंटे में शराबबंदी खत्म करने की बात कही थी और अब कहा है कि सरकार गठन के बाद 15 मिनट में ही शराबबंदी खत्म करेंगे. शराबबंदी का फैसला जब लागू हुआ था, तब सूबे में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार थी. नीतीश कुमार इसके बाद बीजेपी के साथ गए, महागठबंधन में आए और फिर बीजेपी के साथ गए लेकिन शराबबंदी का फैसला लागू ही रहा. बीजेपी हो या आरजेडी, हर पार्टी महिला वोटबैंक का ध्यान रखते हुए शराबबंदी पर खुलकर बोलने से बच रही है लेकिन पीके मुखर हैं. उन्होंने ये कहा भी कि शराबबंदी खत्म करने की बात पर मुझसे कहा गया कि महिलाएं वोट नहीं देंगी. नहीं देना चाहें तो ना दें, लेकिन गलत नहीं बोलूंगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









