
क्या MP की 'खुशी दुबे' बनती जा रही है प्रवेश शुक्ला की फैमिली, योगी से कितना अलग होगा शिवराज का स्टैंड?
AajTak
मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कुछ दिन पहले हुए 'पेशाबकांड' के बाद शिवराज सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है.जिसके बाद सीएम शिवराज ने खुद मोर्चा संभाला और डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की.
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव का चुनाव होना है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस चुनाव के लिए अभी से अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं. फिर से सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में जुटी बीजेपी को कुछ दिन पहले उस समय परेशानियों को सामना करना पड़ा जब सीधी में प्रवेश शुक्ला नाम के शख्स ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दी. आदिवासी पर पेशाब के मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि खुद सीएम शिवराज को आगे आना पड़ा और पीड़ित आदिवासी युवक को बुलाकर उसके पैर धोए और माफी मांगी.
इसके बाद पेशाबकांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर बुल्डोजर एक्शन लिया गया. यहां मामले ने तब पलटी मारी जब ब्राह्मण समाज शुक्ला के परिवार के पक्ष में खड़ा हो गया और उनके घर बनाने के लिए आर्थिक मदद एकत्र करनी शुरू कर दी. मध्य प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय के एक वर्ग द्वारा इसे लेकर शिवराज सरकार का विरोध किया गया. इस विरोध प्रदर्शन ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की एक घटना की यादें ताजा कर दी जब गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गे और बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को बार-बार जेल से रिहा करने की मांग की गई. एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे 30 माह तक जेल में रही.
इस बात से नाराज हुआ ब्राह्मण समाज
इस बार मध्य प्रदेश में जब शुक्ला के निंदनीय कृत्य का वीडियो वायरल हुआ तो विपक्ष ने इसे आदिवासी समुदाय की गरिमा पर हमले के साथ जोड़ दिया. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान सरकार ने एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के अलावा NSA के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, जिस बात ने ब्राह्मण समुदाय को नाराज कर दिया, वह थी आरोपी शुक्ला के घर का आंशिक विध्वंस, उनके रोते हुए परिवार के सदस्यों के वीडियो और खुले में खाना बनाते हुए उनकी पत्नी की तस्वीर. समुदाय का कहना था कि परिवार के सदस्यों के साथ इतना कठोर व्यवहार क्यों किया गया, जबकि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया था और घर भी प्रवेश के नाम पर नहीं था.
जब योगी स्टैंड पर रहे कायम
शुक्ला और गैंगस्टर दुबे द्वारा किए गए अपराधों की तुलना नहीं की जा सकती है. दुबे पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने और कई को घायल करने का आरोप था. लेकिन दोनों ही आरोपी जिस समुदाय से ताल्लुक रखते हैं उस समुदाय की प्रतिक्रिया काफी हद तक समान है. दुबे की पत्नी की रिहाई के लिए समुदाय के दबाव के बावजूद, योगी आदित्यनाथ सरकार नहीं झुकी. इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में, यूपी के सीएम ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें गैंगस्टर द्वारा मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों के बारे में अधिक चिंता है, और वह दुबे के परिवार के प्रति उदारता दिखाने की मांग पर विचार नहीं करेंगे. यूपी में बीजेपी सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







