
क्या 450 रुपये तक गिरकर जाएगा Paytm शेयर? आज की भारी गिरावट से निवेशक सहमे
AajTak
Paytm Stock Fall: आज की गिरावट में बड़ी वजह Macquarie Securities India का नया टारगेट है. Macquarie ने Paytm स्टॉक का टारगेट घटाकर 450 रुपये कर दिया है. इससे पहले ब्रोकरेज फर्म ने 700 रुपये का टारगेट दिया था.
एक दिन संभलने के बाद एक बार फिर Paytm Stock में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को स्टॉक में करीब 7 फीसदी की तेजी देखी गई थी, लेकिन गुरुवार को कारोबार के अंत में शेयर 6.28 फीसदी गिरकर 594 रुपये पर बंद हुआ.
Paytm के स्टॉक में लगातार गिरावट से निवेशक घबराए हुए हैं. बुधवार को शेयर में रिकवरी से लगा कि अब स्थिति बेहतर होगी. लेकिन फिर अगले दिन शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को Paytm Stock शेयर 633 रुपये पर खुला और गिरकर 594 रुपये पर बंद हुआ.
Macquarie ने दिया 450 रुपये का टारगेट
आज की गिरावट में एक बड़ी वजह Macquarie Securities India का नया टारगेट है. Macquarie ने Paytm स्टॉक का टारगेट घटाकर 450 रुपये कर दिया है. इससे पहले ब्रोकरेज फर्म ने 700 रुपये का टारगेट दिया था. Paytm के स्टॉक में लिस्टिंग के दिन से ही गिरावट हावी है और लगातार नीचे लुढ़कता जा रहा है. बाजार में मजबूती के दौरान भी पेटीएम के शेयर में कमजोरी देखी गई.
पिछले एक महीने में Paytm Stock करीब 28 फीसदी गिर चुका है. जबकि इस दौरान निफ्टी में केवल 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. लिस्टिंग (Listing) से अब तक शेयर 62 फीसदी टूट चुका है, ऐसे में निवेशकों का घबराना लाजिमी है. पिछले 5 दिन में ही Paytm कंपनी के शेयर 23 फीसदी गिर चुका है.
Paytm पर RBI का शिकंजा

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












