
क्या होती है वैजिनोप्लास्टी, जिसे कराने जा रहीं अनाया बांगर?
ABP News
वैजिनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें ऑपरेशन के जरिए वजाइना बनाया जाता है. यह प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का हिस्सा मानी जाती है. वजाइना की संरचना ठीक करने के लिए यह सर्जरी की जाती है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, अनाया बांगर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि वह मार्च में वैजिनोप्लास्टी सर्जरी करवाने जा रही है. उनकी यह सर्जरी थाईलैंड के बैंकॉक में होगी. इससे पहले साल 2024 में वह हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी ले चुकी है. अनाया बांगर के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर वैजिनोप्लास्टी को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा बढ़ गई है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वैजिनोप्लास्टी क्या होती है जिसे अनाया बांगर कराने जा रही है.
क्या होती है वैजिनोप्लास्टी?
वैजिनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें ऑपरेशन के जरिए वजाइना बनाया जाता है. यह प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का हिस्सा मानी जाती है. डॉक्टरों के अनुसार, कुछ महिलाओं में वजाइना जन्म से पूरी तरह विकसित नहीं होता है, ऐसे मामलों में वजाइना की संरचना को ठीक करने के लिए यह सर्जरी की जाती है. इसके अलावा जेंडर कंफर्मेशन सर्जरी के तहत ट्रांसजेंडर महिलाएं भी वैजिनोप्लास्टी करवाती है, ताकि शरीर की बनावट उनकी जेंडर पहचान के अनुरूप हो सके.
किन स्थितियों में पड़ती है जरूरत?













