
क्या होता है जब आसमान में खुल जाता है प्लेन का दरवाजा? रूस का ये Video हुआ था वायरल
AajTak
नेपाल में विमान हादसे ने विमान की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को बढ़ा दिया है. हाल ही में भारत में ऐसी घटना हुई जहां एक बीजेपी सांसद ने बोर्डिंग के वक्त विमान का आपातकालीन दरवाजा गलती से खोल दिया. रूस में भी बीच उड़ान विमान का दरवाजा खुल जाने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
नेपाल विमान हादसे ने हवाई यात्रा को लेकर सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है. इसी बीच बीजेपी के सांसद तेजस्वी सूर्या की तरफ से विमान में कथित लापरवाही का एक मामला सामने आया है. 10 जनवरी को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बोर्डिंग के वक्त कथित रूप से सूर्या ने विमान का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया. जिसके बाद विमान में सभी जरूरी इंजीनियरिंग जांच की गई और उसका प्रेशर चेक किया गया. इस कारण विमान को उड़ान भरने में देरी हो गई. सूर्या ने हालांकि, अपनी गलती के लिए तुरंत ही माफी मांग ली.
हाल ही में एक रूसी विमान का पिछला दरवाजा बीच हवा में खुलने का मामला सामने आया था. इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था.
जब बीच आसमान में खुल गया रूसी विमान का दरवाजा
10 जनवरी को IrAero के विमान An-26 ने माइनस 41 डिग्री तापमान में साइबेरिया के शहर Magan से Magadan के लिए उड़ान भरी थी. विमान आसमान में उड़ान भरने लगा लेकिन तभी उसका पिछला दरवाजा अचानक खुल गया. इसके बाद यात्रियों के सामान विमान से नीचे गिरने लगे. विमान में सवार सभी यात्रियों की जान पर बन आई.
विमान में छह क्रू मेंबर समेत 25 लोग सवार थे. एक व्यक्ति ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया जिसमें देखा जा सकता है कि विमान के पीछे का दरवाजा खुला होने से परदा हिल रहा है और तेज हवा विमान में घुस रही है.
हालांकि, इस दौरान किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई. पायलट ने विमान को Magan की तरफ मोड़ लिया और सफलतापूर्वक उसे लैंड करा दिया गया. प्लेन को री-प्रेसराइज किया गया फिर दोबारा उड़ान भरी गई. इस घटना में यात्रियों की जान भी जा सकती थी लेकिन वो भाग्यशाली रहे.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










