क्या होगा मार्किंग क्राइटेरिया? CBSE का बयान- 2 हफ्ते में होगा तैयार, एक्सपर्ट करेंगे फैसले
AajTak
CBSE बोर्ड के 12वीं के एग्जाम कोरोना के कारण रद्द हो गए हैं. लेकिन अभी बच्चों का रिजल्ट किस तरह तैयार किया जाएगा, इसके नियमों को साफ नहीं किया गया है. इसको लेकर अब CBSE की ओर से बयान दिया गया है.
CBSE बोर्ड के 12वीं के एग्जाम कोरोना के कारण रद्द हो गए हैं. लेकिन अभी बच्चों का रिजल्ट किस तरह तैयार किया जाएगा, इसके नियमों को साफ नहीं किया गया है. सीबीएसई के सेक्रेटरी अनुराग त्रिपाठी का कहना है कि CBSE को मार्किंग क्राइटेरिया तय करने के लिए दो हफ्ते का वक्त लगेगा. एक्सपर्ट सभी पहलुओं को देखकर ही अंतिम फैसला लेंगे. बता दें कि मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में अहम फैसला हुआ था. इस बैठक में सीबीएसई के चेयरमैन के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे.रिजल्ट को लेकर पीएम ने बैठक में कहा था कि अब सभी हितधारकों को छात्रों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है. पीएम ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परिणाम अच्छी तरह से परिभाषित मानदंडों के अनुसार निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से तैयार किए जाएं. व्यापक परामर्श प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात की सराहना की कि भारत के कोने-कोने से सभी हितधारकों से परामर्श करने के बाद एक छात्र हितैषी निर्णय लिया गया है. उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने के लिए राज्यों को भी धन्यवाद दिया.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










