
क्या है 8 साल पहले के प्लेन हादसे का वो सीक्रेट, जिस पर रूस को घेरने में जुटे दो देश
AajTak
रूस के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ने संयुक्त राष्ट्र की एविएशन एजेंसी में केस शुरू करने का फैसला लिया है. ये केस 8 साल पहले हुए प्लेन हादसे से जुड़ा है. जुलाई 2014 में मलेशिया का एक प्लेन क्रैश हो गया था. रूस पर इस प्लेन को मिसाइल से मार गिराने का आरोप लगा था.
यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं. ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ने 8 साल पुराने मामले में रूस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया है.
दरअसल, जुलाई 2014 में मलेशिया का एक प्लेन पूर्वी यूक्रेन में क्रैश हो गया था. रूस पर इस प्लेन को मार गिराने का आरोप लगा था. इसमें सवार ज्यादातर यात्री ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के ही थे. अब 8 साल बाद दोनों देश रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की एविएशन एजेंसी में कानूनी केस शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-- Ukraine Russia War: 20 दिन की जंग... कीव-खारकीव तो छोड़िए डोनबास में भी रूस का पूरी तरह कब्जा नहीं
क्या है प्लेन हादसे का सीक्रेट?
- मार्च 2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था. क्रीमिया यूक्रेन का हिस्सा हुआ करता था. क्रीमिया के बाद पूर्वी यूक्रेन के डोनबास प्रांत में रूस समर्थित अलगाववादियों और यूक्रेनी सेना के बीच संघर्ष शुरू हो गया.
- 17 जुलाई 2014 को मलेशिया की फ्लाइट MH17 एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रही थी. जब ये फ्लाइट रूस-यूक्रेन बॉर्डर से 50 किमी दूर थी, तभी इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से इनका संपर्क टूट गया. बाद में तस्वीरों में सामने आया कि ये प्लेन डोनेत्स्क में क्रैश हो गया है. डोनेत्स्क पर रूस समर्थित अलगाववादियों ने कब्जा कर लिया था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








