
क्या है सैंक्चुरी सिटीज, जो अवैध प्रवासियों के लिए सरकारों से भिड़ती रही, Trump 2.0 में क्या होगा?
AajTak
अमेरिका में कई ऐसे शहर हैं, जो अवैध प्रवासियों के लिए सैंक्चुरी का काम करते रहे, यानी वहां रहते घुसपैठियों पर इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) आसानी से हाथ नहीं डाल सकता. डोनाल्ड ट्रंप अब राष्ट्रपति हैं, और सैंक्चुरी सिटीज से इसी बात को लेकर उनकी ठन सकती है. ऐसा पहले कार्यकाल में भी हो चुका. लेकिन क्यों कुछ शहर घुसपैठियों को लेकर इतने संवेदनशील हैं?
राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ट्रंप लगातार अवैध प्रवासियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. कभी प्रशासन की तरफ से डिपोर्टेशन के वीडियो जारी होते हैं तो कभी 200 साल पुराना कोई एक्ट लागू हो जाता है, जो कई देशों के लोगों को शक की नजर से देखे. इसके बीच सैंक्चुरी सिटीज भी हैं, जहां अवैध इमिग्रेंट्स अब तक सबसे सुरक्षित रहे. यहां तक कि वॉशिंगटन भी इन शहरों में इमिग्रेंट्स पर हावी नहीं हो सका. जानिए, क्या है इन शहरों का फलसफा, जो बिना दस्तावेज रहते लोगों को सुरक्षा देता है.
क्या हैं सैंक्चुरी सिटीज और क्यों बन रहीं ठिकाना
अमेरिका में सैंक्चुरी सिटीज वे शहर हैं जो अवैध प्रवासियों को सुरक्षा देते हैं और संघीय एजेंसियों, खासतौर पर इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) को बहुत कम मदद करते हैं. ऐसे सौ से ज्यादा ज्यादा शहर हैं. लेकिन ये इलाके सैंक्चुरी क्यों बने?
इसके कई कारण रहे. कई शहरों ने मानवीय, सामाजिक और राजनीतिक कारणों से खुद को सैंक्चुरी घोषित किया. मसलन, अवैध इमिग्रेंट्स में से कई ऐसे हैं जो सालों से यूएस में रहते आए हैं. कई प्रवासी युद्ध, गरीबी, अपराध या उत्पीड़न से भागकर आए होते हैं और परिवार समेत बस चुके होते हैं.
ये लोग शहरों की इकनॉमी में मजबूत भूमिका निभाते रहे, जैसे कि न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलेस और शिकागो में बिना दस्तावेज के रहते लोग खेती-किसानी से लेकर कंस्ट्रक्शन और होटल में काम करते रहे. फेडरल सरकार इनपर कड़ाई करना चाहती है लेकिन अमेरिका में राज्यों के पास भी काफी ताकत है. वे अपने लिए काम करते इन लोगों को हटाकर अपनी ही इकनॉमी को कमजोर नहीं बनाना चाहते. ऐसे में सैंक्चुरी सिटीज लोगों को अपने यहां पनाह देती रहीं और संघ की एजेंसियों से बचाती रहीं.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











