
क्या है सेपरेशन मैरिज, जापान में जिसका बढ़ा चलन, क्या रिश्ते को टूटने से बचा सकता है शादी का ये अनोखा ट्रेंड?
AajTak
दुनियाभर में टूटती शादियों के बीच जापान में एक अनोखा प्रयोग हुआ. वहां सेपरेशन मैरिज का चलन बढ़ा है. इसमें कपल एक ही शहर में रहते हुए भी अलग रहते और वीकेंड्स पर मिलते हैं. माना जा रहा है कि इससे तनाव और तलाक दोनों की दर कम हो सकती है. जापानियों ने इसे एक नाम भी दिया- सोत्सुकॉन, यानी कानूनी तौर पर शादीशुदा होकर भी आजाद जिंदगी जीना.
प्यू रिसर्च सेंटर की हालिया रिपोर्ट चौंकाती है, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिका में लगभग आधी शादियों का अंत तलाक होता है. साठ के दशक से बढ़ा ये चलन बाकी देशों में भी दिखने लगा. अब मालदीव में डिवोर्स रेट सबसे ज्यादा है, जहां हर 1000 शादियों में 5.5 मामले तलाक पर खत्म होते हैं. इसके बाद रूस, जॉर्जिया, चीन, यूक्रेन, कोस्टा रिका और अमेरिका जैसे बहुतेरे देश हैं. जापान इस लिस्ट में काफी पीछे है. अमेरिका और कनाडा में 40% से ज्यादा शादियां डिवोर्स पर रुकती हैं, वहीं जापान में ये रेट 1.2% ही है.
जापान में शादियां क्यों टिकी रहती हैं? इसकी कई वजहें हैं. एक तो वहां का सोशल तानाबाना कुछ ऐसा है, जो फैमिली पर काफी जोर देता है. दूसरी वजह ये हो सकती है कि वहां ज्यादातर लोग या तो नास्तिक हैं, या बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं. इससे शादी के बाद धार्मिक टकराव जैसा मसला कम होता है. इसके अलावा भी एक कारण है, वो यह कि जापान के लोग एक-दूसरे को स्पेस देने पर खासा यकीन करते हैं. पति-पत्नी के रिश्ते में ये स्पेस बना रहे, इसके लिए जापान में अब नया ही प्रयोग हो रहा है. कपल शादी के बाद भी ज्यादातर समय अलग रह रहे हैं ताकि प्राइवेसी और आजादी बनी रहे.
कि्ताब से मिला आइडिया
लगभग दो दशक पहले जापानी लेखिका युमिको सुगियामा की एक किताब आई- Sotsukon no Susume. इसमें लेखिका ने कल्पना की थी कि शादीशुदा जोड़े अगर बिना तलाक के भी आजादी से रह सकें, तो कितना बढ़िया होगा. किताब हाथोंहाथ ली गई, लेकिन उसपर विवाद भी हुआ. आरोप लगा कि ये घरतोड़ू सोच है. हालांकि अंदर ही अंदर महिलाएं इस किताब पर सहमत थीं. ये बात ठीक 10 साल बाद पता लगी.
महिलाएं रहना चाहती हैं अलग!
आर्किटेक्चर एजेंसी 'इंटरस्टेशन' ने उस साल एक सर्वे करवाया, जिसमें 30 से 60 साल की उम्र की महिलाएं शामिल थीं. उनमें से लगभग 56.8% लोगों ने माना कि वे शादी में रहना तो चाहती हैं, लेकिन पति से अलग. वे डरी हुई थीं कि रिटायरमेंट के बाद पति उनसे और ज्यादा काम लेने लगेंगे. दरअसल जापान की सामाजिक व्यवस्था लंबे समय तक ऐसी रही, जिसमें पुरुष कमाते रहे और महिलाएं घर संभालती रहीं. बाद में ये चलन बदला, लेकिन महिलाएं दोहरा रोल निभाने लगीं. यही ओवरबर्डन्ड औरतें अब सेपरेशन मैरिज चाहने लगीं.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.










