
क्या है बच्चा बाजी प्रथा, जिसमें लड़कों को बनाया जा रहा यौन गुलाम, क्यों तालिबान के मामले में हाथ डालने से US भी बचता रहा
AajTak
अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद से वहां महिलाओं पर हिंसा की खबरें आ रही हैं, लेकिन बच्चे भी सेफ नहीं. हाल में सोशल प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें कमउम्र लड़के अफगान लड़ाकों के मनबहलाव के लिए डांस कर रहे हैं. ये अफगानी कस्टम है, जिसे बच्चा बाजी कहते हैं. इसमें लड़कों को लड़कियों की तरह सजाकर उन्हें नचाया और कथित तौर पर यौन हिंसा की जाती है.
तालिबान के आने के बाद से अफगानिस्तान एक बार फिर पुराने पुराने रंग-ढंग अपना रहा है. इस बीच बच्चा बाजी नाम की परंपरा भी तेजी से बढ़ी. इसमें किशोर या उससे भी छोटी उम्र के बच्चों को ताकतवर तालिबानी लोग अपने मनबहलाव के लिए खरीदते हैं. उन्हें डांस की ट्रेनिंग दी जाती है. जिसके बाद शोषण का दौर शुरू हो जाता है.
अफगानिस्तान में लंबे समय तक रह चुकी स्पेशल अमेरिकी फोर्स भी इस कस्टम के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकी. यहां तक कि यूनाइटेड नेशन्स भी अफगानिस्तान के घरेलू मामलों से दूर रहता है.
क्या होता है इस कस्टम के तहत
बच्चा बाजी एक पर्शियन शब्द से उपजा है, जिसका मतलब है, बच्चों का खेल. इस प्रैक्टिस के तहत 8 साल से ज्यादा और 16 साल से कम उम्र के लड़कों को यौन गुलाम बनाकर रखा जाता है. इसे बच्चा बरीश भी कहते हैं, यानी वो बच्चा जिसकी दाढ़ी न आई हो, वो इसका मेन कैरेक्टर होता है. बच्चों की जब दाढ़ी आने लगती है, तब उन्हें वापस छोड़ दिया जाता है,
क्या होता है छोड़े हुए बच्चों के साथ
कुछ सालों के भीतर ज्यादातर बच्चे कम उम्र में यौन बीमारियों के शिकार हो चुके होते हैं, या फिर नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं. ऐसे बच्चों को उनका परिवार भी नहीं अपनाता. कुल मिलाकर, एक बार बच्चा बाजी में आ चुके लड़कों के लिए सोसायटी में कोई जगह नहीं रह जाती, सिवाय इसके कि वे नशे के कारोबार में आ जाएं, या फिर छिपकर यौन सर्विस देते रहें. कई बार ये तालिबानी सेना में भर्ती हो जाते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











