
क्या है पैरोल-इन प्लेस, जिससे लाखों लोगों को मिल सकती है अमेरिकी नागरिकता, कितने भारतीय कतार में?
AajTak
अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 10 लाख से ज्यादा पेशेवर भारतीय ग्रीन कार्ड के इंतजार में हैं. दूसरे देशों के लोग भी अमेरिकी नागरिकता के लिए लंबी कतार में हैं. इस बीच राष्ट्रपति चुनावों के ऐन पहले प्रेसिडेंट जो बाइडेन एक बड़ा दांव खेलते दिख रहे हैं जिससे लाखों अप्रवासियों के लिए ग्रीन कार्ड का रास्ता आसान हो जाएगा.
नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. इससे ठीक पहले वाइट हाउस ने एलान किया कि बाइडेन प्रशासन आने वाले समय में दस्तावेजों के बगैर रह रहे लोगों को अपने यहां बसने और नागरिकता के लिए आवेदन की इजाजत देगा. इससे 5 लाख से ज्यादा इमिग्रेंट्स को फायदा हो सकता है. इस स्कीम को पैरोल-इन-प्लेस ग्रीन कार्ड कहा जा रहा है. जानिए, ग्रीन कार्ड क्या है, और कितने भारतीय इसका इंतजार रहे रहे हैं.
क्यों है नया प्रपोजल चर्चा में
पैरोल इन प्लेस लीगल तरीका है, जिसके तहत बगैर डॉक्युमेंट्स के अमेरिका में रह रहे लोगों और उनके परिवार को बगैर डर देश में रहने की अनुमति मिलती है. इस बीच वे स्थाई नागरिकता के लिए आवेदन भी कर सकते हैं. बता दें कि दस्तावेजों के बिना रहते इमिग्रेंट्स अवैध माने जाते हैं, और अमेरिका तो क्या, कोई भी देश उन्हें स्वीकार नहीं करता है.
प्रस्तावित स्कीम के तहत उन लोगों को रखा जाएगा, जो किसी अमेरिकी नागरिक से शादी के बाद कम से कम 10 साल अमेरिका में रह चुके हों. या फिर वे बच्चे भी इसके हकदार हो सकते हैं जिनके पेरेंट्स में से किसी ने अमेरिकी सिटिजन से शादी की हो. एक तरह से देखा जाए तो यह मानवाधिकार पैरोल है, जो उन्हें मिलता है जो लोग पहले से ही अमेरिका में रह रहे हैं. ये साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोगों को अस्थाई वैधता और काम करने की छूट देगा. इस बीच वे वैधता के लिए ग्रीन कार्ड की मंजूरी भी ले सकते है.
परिवार को साथ रखने में करेगा मदद
पैरोल-इन प्लेस खासकर उन लोगों के लिए है, जिनके पति या पत्नी गैर-अमेरिकी हैं. दस्तावेज न होने पर वे लंबे समय के लिए अलग रहने को मजबूर होते हैं, जिसका कुल असर प्रोडक्टिविटी पर भी होता है. अब नया प्रस्ताव इस दूरी को पाट सकता है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








