
क्या है अनीता हसनंदानी के बेटे का नाम? भारती सिंह ने किया खुलासा
AajTak
भारती द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अनीता और रोहित के बेटे का नाम ' आरव रेड्डी' देखा जा सकता है. भारती ने ब्लू कलर के बेबी बास्केट गिफ्ट हैंपर के साथ एक कार्ड की फोटो शेयर की जिसमें अनीता और रोहित के बेटे आरव का इंस्टाग्राम अकाउंट बना हुआ है.
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने 9 फरवरी को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने अपने घर बेटे होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. अब दोनों ने बेटे का नामकरण भी कर लिया है. कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अनीता और रोहित के बेटे के नाम का खुलासा किया है. भारती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है जिसमें अनीता के बेटे का नाम देखा जा सकता है. भारती द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अनीता और रोहित के बेटे का नाम 'आरव रेड्डी' देखा जा सकता है. भारती ने ब्लू कलर के बेबी बास्केट गिफ्ट हैंपर के साथ एक कार्ड की फोटो शेयर की जिसमें अनीता और रोहित के बेटे आरव का इंस्टाग्राम अकाउंट बना हुआ है. इस इंस्टाग्राम पेज को अनीता और रोहित दोनों ने फॉलो कर रखा है. इनमें कपल ने अपने बेटे का चेहरा अभी दिखाया नहीं है. अकाउंट पर आरव के हाथों की फोटो भी मौजूद है. अनीता ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था. उनके पति रोहित ने सोशल मीडिया पर अनीता की डिलीवरी की खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने लिखा था- “ओह बॉय!”.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












