
क्या हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजेगी AAP? भगवंत मान ने लिया है ये बड़ा फैसला
ABP News
भगवंत मान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का एलान किया था. सूत्रों के मुताबिक, हरभजन सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी संभाल सकते हैं.
जाने माने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) राज्यसभा भेजने की तैयारी में है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावी अभियान के दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का एलान किया था. सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान हरभजन सिंह को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भी कमान दे सकते हैं.
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ट्वीट कर भगवंत मान को जीत की बधाई दी थी. उन्होंने भगवंत मान की मां को गले लगाते हुए तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई. यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकरकलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे, क्या तस्वीर है. यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है.''

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












