
क्या हमास चीफ याह्या सिनवार अभी जिंदा है? मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा
AajTak
पिछले 15 दिनों से इजरायल इस संभावना की जांच कर रहा था कि सिनवार की मौत 21 सितंबर को गाजा शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हुए रॉकेट हमले में हुई थी.
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हमास नेता याह्या सिनवार अभी जिंदा है. इजरायली मीडिया आउटलेट The Jerusalem Post ने सोमवार को कहा कि हमास नेता याह्या सिनवार जिंदा है और उसने कतर के साथ गुप्त रूप से संपर्क स्थापित किया है. यह खबर ऐसे वक्त में आई है, जब कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि इजरायल, गाजा शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर रॉकेट हमले में सिनवार की हत्या की संभावना की जांच कर रहा है. हालांकि, कतर के एक सीनियर राजनयिक ने जेरूसलम पोस्ट को विशेष रूप से बताया कि सीधे संपर्क की खबरें झूठी थीं. राजनयिक के मुताबिक, हमास के एक सीनियर नेता खलील अल-हयाह के जरिए संपर्क स्थापित किया गया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, कतर के अधिकारियों ने पहले भी कहा था कि उनका मानना है कि सिनवार ने साइलेंट होने से पहले खुद बंधकों से घिर गए थे. माना जा रहा है कि 21 सितंबर को गाजा में इजरायली हमलों में सिनवार मारा गया था, क्योंकि उसने लंबे वक्त तक आधिकारिक चैनलों से संपर्क स्थापित नहीं किया था.
यह भी पढ़ें: IDF और हमास में तनाव चरम पर: याह्या सिनवार की मौत पर सस्पेंस
इजरायली सेना ने कहा कि हमले में हमास कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया था, लेकिन फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हमले में मारे गए 22 लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.
22 सितंबर को Time of Israel ने रिपोर्ट में कहा कि अधिकारी सैन्य खुफिया जानकारी के आधार पर सिनवार के मारे जाने की संभावना की जांच कर रहे हैं, जैसा कि इजरायली पत्रकार बेन कैस्पिट ने बताया है.
कौन है याह्या सिनवार?

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









