
क्या शैतान होते हैं? स्कूल के असाइनमेंट में पूछे गए अजीबोगरीब सवाल, भड़के पेरेंट्स
AajTak
ईश्वर के अस्तित्व को लेकर सदियों से सवाल उठाए जाते रहे हैं. यह विषय अक्सर बहस का हिस्सा भी बनता है. ईश्वर में विश्वास रखने वालों के अपने तर्क होते हैं, जबकि नहीं मानने वालों के भी अपने तर्क होते हैं. लेकिन हाल ही में अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर में एक स्कूल असाइनमेंट के कुछ ऐसे ही सवालों ने विवाद खड़ा कर दिया.
ईश्वर के अस्तित्व को लेकर सदियों से सवाल उठाए जाते रहे हैं. यह विषय अक्सर बहस का हिस्सा भी बनता है. ईश्वर में विश्वास रखने वालों के अपने तर्क होते हैं, जबकि नहीं मानने वालों के भी अपने तर्क होते हैं. लेकिन हाल ही में अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर में एक स्कूल असाइनमेंट के कुछ ऐसे ही सवालों ने विवाद खड़ा कर दिया. सोशल मीडिया पर यह असाइंटमेंट और इसके सवाल तेजी से वायरल हो रहे हैं.
ओक्लाहोमा में हाई स्कूल के छात्रों को दिए गए असाइनमेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को एक स्टूडेंट की मां ने फेसबुक पर पोस्ट किया था. फेसबुक पर इस पोस्ट के शेयर होते ही असाइनमेंट में पूछे गए सवालों को लेकर विवाद शुरू हो गया.
फेसबुक पोस्ट के अनुसार, असाइनमेंट के सवालों पर नजर डालें तो उनमें से कुछ इस तरह थे: क्या सच में शैतान होते हैं? क्या सच में ईश्वर का अस्तित्व है. जाहिर तौर पर, ऐसे सवालों के सामने आने पर विवाद होना लाजमी था. यह बहस नास्तिक बनाम आस्तिक के बीच गरमा गई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि स्कूल के मासूम बच्चों से ऐसे सवाल क्यों पूछे गए.
एक स्टूंडेंट की मां ने किया पोस्ट
असाइनमेंट में पूछे गए सवालों की तस्वीर शेयर करते स्टूडेंट की मां ने पोस्ट की. ओलिविया ग्रे ने पोस्ट में लिखा की यह ओक्लाहोमा की हाई स्कूल क्लॉस के लिए एक असाइनमेंट है.दुनिया के इतिहास के विषय में ऐसे सवालों का क्या तुक बनता है. ऐसे सवाल पागलपन और बकवास भरे हैं.
देखें पोस्ट

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












