
क्या शेख हसीना को जाना पड़ेगा वापस? बांग्लादेश का वो फैसला जो बढ़ा सकता है भारत पर प्रेशर
AajTak
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द कर दिया है. इससे अब उनके लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है. इससे अब भारत के सामने भी नई कूटनीतिक समस्या खड़ी हो गई है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ये फैसला लिया है.
शेख हसीना ने पांच अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद उन्हें बांग्लादेश भी छोड़ना पड़ा था. तब से ही शेख हसीना भारत में रह रहीं हैं. हालांकि, अब डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं हैं.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट ऐसे वक्त रद्द किया है, जब एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की एक टीम मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन की जांच के लिए ढाका पहुंची थी. बांग्लादेश में हुई हिंसा में 450 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है. कुछ मौतों के सिलसिले में शेख हसीना के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने बताया कि शेख हसीना और उनकी सरकार में मंत्री रहे नेताओं और सांसदों के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं.
पासपोर्ट क्यों किया गया रद्द?
दरअसल, पांच अगस्त को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद संसद को भी भंग कर दिया गया था. इसलिए सभी के डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








