
क्या शुरू हो चुका है दूसरा कोल्ड वॉर, रूस की जगह इस बार कौन सा देश देगा अमेरिका को टक्कर?
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया अलग-अलग खांचों में बंट रही है. फिलहाल, जिस भी छोटे-बड़े देश को उठाकर देखें, टेंशन साफ दिखती है. इसे दूसरा कोल्ड वॉर भी कहा जा रहा है. पहले शीत युद्ध में दुश्मन और दोस्त अलग-अलग थे, लेकिन ये युद्ध ज्यादा खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें कई ताकतों का घालमेल है. कुछ ही देश हैं, जिनके पास तटस्थ रहने की छूट है.
कुछ रोज पहले मिलिट्री गठबंधन नाटो में स्वीडन और फिनलैंड भी शामिल हो गए. ये वे देश हैं, जो लंबे समय से जंग से दूरी बरतते रहे. इनको हरी झंडी मिलते ही रूस बौखला गया. असल में दोनों ही देशों की सीमाएं रूस से सटी हुई हैं और नाटो पर अमेरिका का दबदबा है. इन हालातों में रूस को लगातार डर बना हुआ है. वहीं अमेरिका भी खतरे से खाली नहीं.
ताकत के मामले में लगभग बराबर आ चुका चीन जब-तब अमेरिका को ललकारता है. कई और देश भी हैं, जो अपना अलग खेमा बना चुके. कुल मिलाकर देशों का हाल झगड़ालू पड़ोसियों जैसा हो चुका है, जो मौके का इंतजार कर रहे हैं. एक्सपर्ट इसे सेकंड या न्यू कोल्ड वॉर कह रहे हैं.
क्या था पहले शीत युद्ध का इतिहास रूस और अमेरिका दूसरे वर्ल्ड वॉर से पहले एक साथ आ तो गए थे, लेकिन तनाव बना हुआ था. लड़ाई खत्म होने के साथ ही अमेरिका ज्यादा ताकतवर दिखने लगा. रूस का सिंहासन हिलने लगा था. उसने खुद को आगे दिखाने के लिए कई जोड़भाग शुरू कर दिए. यहीं से दोनों देशों के बीच जो लड़ाई शुरू हुई तो दुनिया दो खांचों में बंट गई.
इसमें असली जंग नहीं हुई क्योंकि लगातार दो लड़ाइयों से दुनिया थक चुकी थी, इसकी बजाए देशों को अपने पाले में खींचने की लड़ाई होने लगी. इसी दौरान वियतनाम और कोरिया युद्ध हुआ, जिसमें दोनों तरफ से सैनिकों की जानें गईं. लगभग 40 सालों बाद कोल्ड वॉर खत्म हुआ. लेकिन इतने वक्त में देशों के बीच आपसी तनाव गहरा चुका था. यहां तक कि छोटे देश भी अनचाहे ही इस लड़ाई का हिस्सा बन चुके थे.
अब का माहौल भी कुछ वैसा ही है. फर्क ये है कि दुश्मन अब केवल रूस और अमेरिका नहीं, बल्कि खेल में कई और खिलाड़ी भी हैं. इसमें चीन का नाम टॉप पर है, जिसे सबसे ताकतवर और शातिर प्लेयर माना जा रहा है. जानिए, क्यों माना जा रहा है ऐसा - रूस की जीडीपी अमेरिका से काफी कम है, जबकि अगले एक दशक में चीन अमेरिका से आगे निकल जाएगा. ये बात खुद वॉशिंगटन मान रहा है. - तकनीक के मामले में रूस अमेरिका से पीछे ही रहा, जबकि चीन इसमें भी बाजी मारता दिख रहा है. - चीन की आबादी अमेरिका से लगभग चौगुनी है. ये भी एक तरह का पॉजिटिव है क्योंकि ये युवा आबादी है, जो काम कर सकेगी. - फिलहाल दुनिया के बहुत से देश चीन के कर्ज में डूबे हुए हैं. जंग की स्थिति में दबाव में सही, ये देश चाइना के साथ आ सकते हैं. - चीन के पास परमाणु ताकत भी है, जो उस समय नहीं थी. कई थिंक टैंक ये तक दावा करते हैं कि चीन की आर्मी इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा शक्तिशाली है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहबाज शरीफ को विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप के पर्सनल असिस्टेंट जैसे व्यवहार करते देखा गया है. वीडियो और तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि जब ट्रंप ने अपनी उंगली उठाई, तो शहबाज तुरंत अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और जब ट्रंप ने इशारा किया तो वे आज्ञाकारी छात्र की तरह बैठ गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.









