
क्या शिवराज, वसुंधरा और रमन सिंह को बीजेपी देगी कोई खास जिम्मेदारी?
AajTak
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की है. बीजेपी ने हिंदी पट्टी के तीन राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के साथ दो राज्यों में सरकार भी बना ली है. राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक सरकार में सीएम के साथ ही दो-दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. विधानसभा स्पीकर के नाम का भी सीएम और डिप्टी सीएम के साथ ही ऐलान हो गया. सीएम से स्पीकर तक, जातीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए पार्टी ने अलग-अलग जाति-वर्ग से आने वाले 12 चेहरों के सहारे बीजेपी ने हिंदी पट्टी के राज्यों का राजनीतिक गणित साधने के लिए रणनीतिक बिसात बिछा दी है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











