
क्या विधानसभा चुनाव से पहले जेल जाएंगे तेजस्वी? देखें राबड़ी देवी का जवाब
AajTak
बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव के भविष्य को लेकर बहस छिड़ी हुई है. इस बीच, जब उनकी मां राबड़ी देवी से पूछा गया कि बीजेपी दावा कर रही है कि 2025 के चुनाव से पहले तेजस्वी जेल जाएंगे तो उन्होंने कहा कि जो ये कह रहे हैं कि वही डरपोक हैं. देखें राबड़ी देवी ने और क्या कहा.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











