
क्या वरुण गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा देगी लोकसभा चुनाव का टिकट? जानिए अखिलेश ने क्या दिया जवाब
AajTak
यूपी की पीलीभीत सीट के लिए पहले चरण में वोटिंग होनी है. इसके लिए आज से नॉमिनेशन शुरू होने जा रहे हैं. लेकिन अब तक बीजेपी और सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इस सीट से वरुण गांधी सांसद हैं. पिछले कुछ साल से वो राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हैं. वरुण की नाराजगी सार्वजनिक है.
लोकसभा चुनाव की बिगुल बज गया है. आज से पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. लेकिन वरुण गांधी को बीजेपी से टिकट दिए जाने पर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है. अखिलेश से वरुण गांधी को सपा से टिकट दिए जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने इशारों में पार्टी के दरवाजे खुले होने के साफ संकेत दिए हैं. इसी तरह, सपा छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी अखिलेश का रुख देखने को मिला है.
दरअसल, यूपी की पीलीभीत सीट के लिए पहले चरण में वोटिंग होनी है. इसके लिए आज से नॉमिनेशन शुरू होने जा रहे हैं. लेकिन अब तक बीजेपी और सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इस सीट से वरुण गांधी सांसद हैं. पिछले कुछ साल से वो राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हैं. वरुण की नाराजगी सार्वजनिक है. ऐसे में अब चर्चा उनके सियासी भविष्य को लेकर भी होने लगी है. वरुण गांधी का क्या होगा? बीजेपी फिर से टिकट देगी या वो निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी के सिंबल पर चुनावी मैदान में होंगे?
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के नॉमिनेशन कल से शुरू और उम्मीदवारी पर अब तक सस्पेंस... वरुण गांधी का क्या होगा?
'हमारी कमेटी विचार कर रही है'
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ संकेत दिए हैं कि लोकसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को समाजवादी पार्टी से टिकट दिया जा सकता है. दरअसल, अखिलेश यहां व्यापार सभा की बैठक में मौजूद थे. इस दौरान पत्रकारों से स्वामी प्रसाद को लेकर सवाल किया. इस पर अखिलेश ने मजाकिया अंदाज में पूछा- क्या स्वामी प्रसाद मौर्य कभी सपा छोड़कर गए हैं. हमें इसकी जानकारी नहीं है. जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है तो उन्होंने कहा, उस पर हमारी कमेटी विचार कर रही होगी. मुझे इसकी जानकारी नहीं है.
यह भी पढ़ें: वरुण, मेनका गांधी और बृजभूषण सिंह की सीट पर सस्पेंस, इन सांसदों के टिकट पर कैंची... BJP की पहली लिस्ट क्या कहती है?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











