
क्या लोकसभा के साथ इन 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव भी होंगे? देश को चुनाव आयोग की PC का इंतजार
AajTak
देश को आज चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार है. दोपहर 3 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. इससे पहले अटकलें लगाई जा रही है कि जम्मू कश्मीर समेत पांच प्रदेशों में विधानसभा चुनाव भी कराए जा सकते हैं.
'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर बहस के बीच आज 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई वाली कमेटी के अपनी रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद से यह चर्चा भी तेज है कि अब राज्यों के चुनाव आम चुनाव के साथ ही कराए जाएंगे. कहा जा रहा है कि लोकसभा के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी घोषित की जा सकती है, जिस रहस्य से 3 बजे ही पर्दा उठेगा.
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभाओं का कार्यकाल जून महीने में अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रहा है. अब लोकसभा चुनाव अप्रैल से मई महीने तक चलेगा. ऐसे में इन राज्यों में बहुत हद तक संभव है कि विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ ही कराए जा सकते हैं.
जम्मू कश्मीर में सितंबर तक चुनाव का आदेश!
पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था. हालांकि, यहां अप्रैल-मई में चुनाव कराने को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अनुच्छेद 370 के निरस्त किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर को बांटकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया है.
अगर लोकसभा के साथ ही यहां चुनाव कराए जाते हैं, तो यह अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद पहला चुनाव होगा. परिसिमन के बाद यहां विधानसभा की सीटें 83 से बढ़ाकर 90 की गई हैं. इसमें अनुसूचित जाति के लिए सात और नौ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











