
क्या रूस-यूक्रेन युद्ध पूरी दुनिया में तबाही मचाकर ही थमेगा, जानिए कैसे रुकती है दो देशों की लड़ाई?
AajTak
रूस-यूक्रेन लड़ाई के बीच तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई जा रही है. ये डर इसलिए भी जोर पकड़ रहा है क्योंकि रूस से दुश्मनी रखने वाले कई देश चुपके से लड़ाई का हिस्सा बन रहे हैं. तो क्या ये प्रॉक्सी वॉर वाकई सबको अपनी चपेट में ले लेगा? या फिर कोई इंटरनेशनल एजेंसी सुलह-समझौता करा पाएगी? समझिए, अब तक कैसे दो देशों के बीच जंग थमती आई है.
दो मुल्कों के बीच जंग आमतौर पर शांति वार्ताओं से नहीं थमती, बल्कि इसका अंत तभी होता है, जब एक की हार हो. इसका सबसे बड़ा उदाहरण पहला वर्ल्ड वॉर है. साल 1918 में लड़ाई खत्म तो हुई, लेकिन असल में दुनिया कन्फ्लिक्ट ट्रैप में फंस गई थी. ये वो स्थिति है, जो युद्ध के तुरंत बाद आती है और दशकों तक चलती है. देश गरीबी झेल रहे होते हैं. आंतरिक तनाव रहता है. कई गुट बन चुके होते हैं. ये सबकुछ मिलाकर एक नए युद्ध की जमीन तैयार हो रही होती है.
पहला वर्ल्ड वॉर पूरी तरह रुका नहीं था
पहला विश्व युद्ध क्लीयर-कट जीत या हार नहीं था. इस दौरान जर्मनी को लगा कि वो सबसे मजबूत देश होकर उभर सकता है, अगर बाकी देशों को पटखनी दे दे तो. इसके लिए नाजी शासक हिटलर ने खुद को तैयार किया और एक के बाद एक देशों को अपने साथ मिलाने लगा. पोलैंड पर हमले से ही दूसरा वर्ल्ड वॉर शुरू हो गया.
ऐसे हुई लड़ाई खत्म
जर्मनी और जापान तेजी से सबको नुकसान पहुंचा रहे थे. आखिरकार बहुत से देश एक पाले में आए और उनपर बमबारी शुरू कर दी. हार तय दिखने के बाद हिटलर ने खुदकुशी कर ली, जबकि जापान ने सरेंडर कर दिया. तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने अनकंडीशनल सरेंडर पर जोर दिया था. यानी अगर जापान और जर्मनी हथियार नहीं डालते तो उन्हें तबाह कर दिया जाता. इस तरह से एक पार्टी जीती, और दूसरी हारी, जिसके बाद ही दो विश्व युद्ध एक साथ खत्म हुए.
क्या कहता है शोध

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








