
क्या रूस में है यूक्रेन पर परमाणु हमले का दम? अमेरिकी इंटेलिजेंस ने ये कहा
AajTak
रूस की न्यूक्लियर हथियारों की धमकी को अमेरिका ने खारिज किया है, लेकिन कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच हमले तेज हो सकते हैं, और परमाणु हमले की संभावना नहीं है. बाइडेन ने यूक्रेन को रूस के अंदर तक हमले की छूट दी है और रूस का हालिया मिसाइल लॉन्च को सिर्फ चेतावनी बताया गया है.
रूस यूक्रेन पर अब तक न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देता रहा है, लेकिन अब अमेरिका ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि पुतिन शासन की धमकियों के बावजूद रूस न्यूक्लियर का इस्तेमाल नहीं करेगा. अमेरिकी इंटेलिजेंस के पांच सूत्रों ने इस तरह की चेतावनियों को खारिज किया है. यही वजह है कि यूक्रेन को रूस के भीतर तक हमले करने की सलाह दी गई है.
यूक्रेन के साथ जंग में रूस अपने हमले तेज कर सकता है, नए-घातक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन वो यूक्रेन पर न्यूक्लियर हमले करेगा, इसकी कोई संभावना नहीं है. मसलन, रूसी शासन के चेतावनी के बाद से ही यूएस इंटेलिजेंस इसके असेसमेंट में जुटा था. इस दरमियान उन्होंने पाया कि परमाणु हमले असंभव हैं.
यह भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स और स्पेस स्टेशन को रूस ने बचाया, 6 दिन में दो बार टकराने वाला था अंतरिक्ष का कचरा
बाइडेन ने यूक्रेन को खुली छूट दी
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को खुली छूट दी है और कहा है कि वे रूस के अंदर तक हमले करे. इसके लिए वे अमेरिकी हथियार का भी इस्तेमाल करें, जो कि अधिक घातक हैं. अमेरिका अब भी अपने स्टैंड पर कायम है और सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति बाइडेन के रूख में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्च

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









