
क्या रिलेशनशिप में हैं Pratik Sehajpal? Neha Bhasin के दावे पर तोड़ी चुप्पी
AajTak
प्रतीक सहजपाल की आज सोशल मीडिया पर चारों तरफ वाहवाही हो रही है. फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक प्रतीक को सपोर्ट करते नजर आए हैं. शो के दौरान प्रतीक ने किसी से भी ऑफिशियली अपना रिश्ता नहीं जोड़ा, हां एक बार नेहा भसीन ने कहा था कि घर के बाहर प्रतीक रिलेशनशिप में हैं. हालांकि प्रतीक ने अब अपना पक्ष साफ कर दिया है.
बिग बॉस 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल भले ही ट्रॉफी अपने नाम न कर पाए लेकिन, दर्शकों का दिल उन्होंने भरपूर जीता है. आज सोशल मीडिया पर प्रतीक ही छाए हुए हैं. कई दर्शकों का मानना है कि प्रतीक ही उनके असली विनर हैं. आइये जानते हैं प्रतीक सहजपाल अपनी इस जीत को लेकर क्या कहते हैं. एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए प्रतीक ने शो में अपने सारे एक्सपीरियंस के बारे में बात की.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










