
क्या महाराष्ट्र में अभी और होगा राजनीतिक फेरबदल? शरद पवार के बाद अब उद्धव से मिले अजित
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने पिछले हफ्ते अपने चाचा शरद पवार से लगातार तीन दिन मुलाकात की. अब उन्होंने एनडीए की बैठक से लौटने के बाद उद्धव ठाकरे और उनके विधायकों के साथ मुलाकात. भले ही इस मुलाकात को शिष्टाचार बताया गया हो लेकिन इसके राजनीति मायने निकाले जा रहे हैं.
महाराष्ट्र की राजनीति में हर दिन कुछ नया घट रहा है. एनसीपी चीफ शरद पवार से बगावत कर शिंदे-बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद से अजित पवार लगातार विरोधी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने पहले शरद पवार से तीन बार मुलाकात की. अब उन्होंने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के साथ-साथ शिवसेना यूबीटी के विधायकों के साथ मुलाकात की. डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार दोनों ने एक-दूसरे के साथ मीटिंग की है. यह मीटिंग विधान भवन के केबिन में हुई. हालांकि इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने अजित पवार से राज्य के नागरिकों और किसानों पर ध्यान देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार ने मेरे साथ ढाई साल तक काम किया है, इसलिए मुझे उनके चरित्र का पता है.
दोनों नेताओं की मुलाकात से से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. दरअसल अजित पवार मंगलवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए थे और वहां से लौटते ही उन्होंने उद्धव से मुलाकात कर ली.
अजित पवार 15 जुलाई को अपनी चाची प्रतिभा पवार (शरद पवार की पत्नी) का हाल जानने सिल्वर ओक गए थे. अजित ने इस मुलाकात के बाद कहा था कि राजनीति अलग है और परिवार अलग है. इसके अगले दिन यानी 16 जुलाई को वाईबी चव्हाण सेंटर में अजित पवार और उनके मंत्रियों ने शरद पवार से मुलाकात की और उनसे माफी मांगी, फिर समर्थन और आशीर्वाद भी मांगा. हालांकि, शरद पवार ने अजित पवार और उनके मंत्रियों को कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद 17 जुलाई को एकबार फिर अजित पवार अपने विधायकों संग शरद पवार से मिलने के लिए पहुंच गए थे. इसके बाद ये सवाल उठने लगे कि आखिर अजित पवार, लगातार शरद पवार से क्यों मुलाकात कर रहे हैं.
महाराष्ट्र में 2 जुलाई को अजित पवार पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे. उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. अजित के साथ छगन भुजबल, धनंजय मुंडे समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







