
क्या ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में आकर गलती की? अमित शाह ने दिया ये जवाब
AajTak
नंदीग्राम के नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल में अमित शाह ने कहा, नंदीग्राम में ममता दीदी हारने जा रही हैं. मैं पहले दिन से ही कहता आ रहा हूं कि ममता दीदी भवानीपुर से भागी हैं. नंदीग्राम में हम 20 हजार से ज्यादा मार्जिन से जीतेंगे. यहां से शुभेंदु अधिकारी ही जीतेंगे.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल और असम समेत 5 विधानसभा चुनावों के प्रचार में बिजी हैं. आजतक के साथ खास बातचीत में अमित शाह ने कहा कि नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी चुनाव जीतेंगे. ममता बनर्जी कहीं से भी चुनाव लड़ें उन्हें हार ही मिलेगी. क्या नंदीग्राम से चुनाव लड़कर ममता बनर्जी ने गलती की है, इस पर आजतक के साथ खास बातचीत में अमित शाह ने कहा कि मैं मानता हूं कि वह भवानीपुर से भागी हैं. वह कहीं से भी चुनाव लड़ें उन्हें हार ही मिलेगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











