
क्या मछुआरे पार लगाएंगे केरल में राहुल गांधी की चुनावी नाव?
AajTak
केरल की चुनावी जंग में इस बार चुनाव का रुख राज्य के मछुआरे तय करने वाले हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोल्लम जिले में पिछले दिनों समुद्र में गोता लगाते और मछली पकड़ने वाले नेट लिए नजर आए थे. यह वही इलाका है, जहां बड़ी संख्या में मछुआरे रहते हैं और केरल की सियासत में अहम भूमिका अदा करते हैं
केरल विधानसभा चुनाव की 140 सीटों पर मंगलवार यानी 6 अप्रैल को मतदान होना है. लेफ्ट के अगुवाई वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के बीच कांटे का मुकाबला है. केरल की चुनावी जंग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की साख दांव पर लगी है और इस बार चुनाव का रुख राज्य के मछुआरे तय करने वाले हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोल्लम जिले में पिछले दिनों समुद्र में गोता लगाते और मछली पकड़ने वाले नेट लिए नजर आए थे. यह वही इलाका है, जहां बड़ी संख्या में मछुआरे रहते हैं और केरल की सियासत में अहम भूमिका अदा करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि राहुल मछुआरों के सहारे केरल चुनाव में करिश्मा दिखा पाएंगे? केरल में 10 फीसदी मछुआरे हैं
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











