
क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो चुका है? कौन करता है इसका फॉर्मल ऐलान
AajTak
अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता गया और अब दोनों में सैन्य संघर्ष शुरू हो चुका. भारत एयर स्ट्राइक कर उसके ढेरों आतंकी ठिकानों को तबाह कर चुका. वहीं पाकिस्तान भी भारत के कई बड़े शहरों पर हमले की असफल कोशिश कर चुका. लगातार चेतावनियां आ रही हैं. तो क्या भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की शुरुआत हो चुकी? क्या इसकी कोई औपचारिक घोषणा होगी, या संकेत ही काफी हैं?
6 मई की रात भारत ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले का जवाब दे दिया. लेकिन पाकिस्तान ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई मानते हुए सीमा और यहां तक कि नागरिक इलाकों पर हमले शुरू कर दिए. भारतीय सेना इसका जमकर जवाब दे रही है. कुल मिलाकर, युद्ध जैसी स्थिति बन चुकी. तो क्या इसका मतलब ये है कि दोनों देशों में लड़ाई शुरू हो चुकी? अगर हां, तो कौन इसका आधिकारिक एलान करेगा?
अब तक की स्थिति को समझना हो तो युद्ध के पड़ाव समझने होंगे
भले ही जंग एकाएक शुरू होती दिखे, लेकिन ये भी किसी बीमारी की तरह धीरे-धीरे फैलती है. जैसे शुरुआत राजनैतिक बयानबाजियों से होती है, जिसकी जड़ में कोई घटना हो सकती है. जैसे भारत और पाकिस्तान की बात करें तो पहलगाम हमले को पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी हमला माना गया. और भारत ने कूटनीतिक कदम के साथ-साथ इस्लामाबाद के साथ कुछ संधियां तोड़ दीं.
इसके बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे पर कई पाबंदियां लगानी शुरू कीं. तीसरे चरण के तहत सीमा पर सैनिकों का मोबेलाइजेशन हुआ. इसी बीच भारत ने पाकिस्तान और पीओके में छांट-छांटकर आतंकी ठिकानों पर अटैक कर दिया. ये वैसे ऑपरेशन या लिमिटेड मिलिट्री एक्शन कहलाता है.
इसके बाद ही फुल स्केल वॉर आता है, यानी पूर्ण युद्ध खुली जंग में लड़ाई देश की सीमाओं तक सीमित न रहकर पूरे देश में कहीं भी हो सकती है. दुश्मन कहीं भी आकस्मिक हमले कर सकता है. इस पायदान के बाद आखिरी चरण न्यूक्लियर युद्ध है. वैसे तो इसकी संभावना कम है क्योंकि दोनों देशों के बीच सुलह के लिए बड़ी ताकतें आ रही हैं लेकिन फिर भी पाकिस्तान जिस तरह से आतंकियों की कठपुतली बना हुआ है, डर खत्म नहीं होता.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












