
'क्या भगवा हिन्दुओं का, हरा मुसलमानों का हो गया है?' बेशरम रंग विवाद पर बोले फारूक अब्दुल्ला
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने फिल्म 'पठान' को लेकर छिड़े विवाद पर तंज कसा है. अब्दुल्ला ने गाय-बैल और भगवा और हरे रंग को लेकर बयान दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के आरजेडी नेता के बयान पर भी टिप्पणी की और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद शांति बहाल नहीं होने पर सवाल किया है.
एक्टर शाहरुख खान की नई फिल्म (पठान) पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मसले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने तंज कसा है. अब्दुल्ला ने कहा कि भगवा रंग के कपड़े पहनने पर विवाद छिड़ा है. क्या इसका मतलब यह है कि भगवा हिंदुओं का है और हरा रंग मुसलमानों का? यह क्या है? गाय हिंदुओं की और बैल मुसलमानों का?
फारूक अब्दुल्ला ने बिहार के आरजेडी नेता एबी सिद्दीकी के बयान पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ये सच है कि भारत में नफरत बढ़ी है, लेकिन देश छोड़ना कोई समाधान नहीं है. हमें एकजुट रहना है और इसे (नफरत) खत्म करना है. अगर इस देश को बचाना है तो सभी धर्मों के लोगों को भाईचारे का पालन करना चाहिए. बता दें कि सिद्दीकी ने कहा था कि देश में मुसलमानों के लिए माहौल खराब है. मैंने विदेश में रह रहे अपने बच्चों को देश ना लौटने की सलाह दी है. बच्चों से वहीं नौकरी और नागरिकता लेने की सलाह दी है. वहीं इस बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने खेद जताया लेकिन वे मुसलमानों पर दिए बयान पर अब भी कायम हैं.
फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा- सरकार ने कहा था कि अनुच्छेद 370 हटने से आतंकवाद खत्म हो जाएगा, इसे हटाए हुए कितने साल हो गए हैं? क्या आतंकवाद (घाटी में) समाप्त हो गया है?
'पठान' को लेकर किया जा रहा है विरोध-प्रदर्शन
बताते चलें कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 'बेशरम रंग' गाने में शाहरुख के साथ मुख्य एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाने के लिए 'पठान' फिल्म की आलोचना की जा रही है. गाने के कंटेंट से एक समाज को नाराज करने का आरोप लगाते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए हैं. गायक-रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर हुए विवाद से पता चलता है कि दर्शक काफी 'संवेदनशील' हो गए हैं.
फिल्म पर बैन लगाने की मांग

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








