
क्या बिहार का सोनू IAS बनेगा? खान सर ने दिया ये जवाब
AajTak
पटना के खान सर (Khan Sir) ने भी सोनू कुमार (Sonu Kumar) पर प्रतिक्रिया दी है. 11 साल के सोनू ने सीएम नीतीश कुमार से अपनी पढ़ाई को लेकर गुहार लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Khan Sir On Sonu Kumar: सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के सोनू कुमार की खूब चर्चा हो रही है. 11 साल के सोनू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी पढ़ाई को लेकर गुहार लगाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद नेता से लेकर अभिनेता सब सोनू की मदद के लिए आगे आने लगे. इस बीच पटना के खान सर (Khan Sir) ने भी सोनू कुमार पर प्रतिक्रिया दी है.
खान सर ने कहा है कि 11 साल का सोनू कुमार बहुत तेज लड़का है. जीवन में शिक्षा सबसे जरूरी है और उसने उसी की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह बच्चा IAS से भी आगे जाएगा.
आपको बता दें कि सोनू का सपना है कि वो एक दिन IAS बने. इसी को लेकर पटना वाले खान सर ने अपने एक वीडियो में कहा कि सोनू कुमार तेज है, शिक्षा के प्रति जागरूक है, आगे चलकर वो IAS से भी आगे का मुकाम हासिल कर सकता है. खान सर ने यह भी कहा कि हमें किसी को एक सीमित दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए.
वीडियो में खान सर कहते हैं कि अब्दुल कलाम, होमी जहांगीर भाभा, विक्रम साराभाई, स्वामीनाथन जैसे दिग्गज भी आईएएस नहीं थे. इसलिए उस बच्चे (सोनू) को सीमित ना किया जाए, वो और भी आगे जाएगा.
जानिए बिहार के सोनू को?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












