
क्या फेल हो रहा है AI? MIT की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- 95% प्रोजेक्ट्स नाकाम
AajTak
क्या AI का बुलबुला अब फूटने वाला है? ये सवाल MIT की हाल में आई रिपोर्ट के बाद उठ रहा है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया भर में कंपनियां AI पर बड़ा दांव लगा रही हैं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल रही है. 95 फीसदी पायलट प्रोजेक्ट्स सफल नहीं हुए हैं. सिर्फ 5 परसेंट ही प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जो अपना मकसद पूरा कर पाए हैं.
AI की एंट्री के बाद दुनिया भर की तमाम कंपनियों ने इस टेक्नोलॉजी पर फोकस करना शुरू कर दिया. हालांकि, इस मामले से जुड़ी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कंपनियां AI पर बड़ा दांव लगा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी लगभग सभी एंटरप्राइसेस के पायलट प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में ही हैं.
MIT ने The GenAI Divide: State of AI in Business 2025 रिपोर्ट जारी की है. इसमें बताया गया है कि जेनरेटिव AI पर एंटरप्राइसेस ने बड़ा दांव लगाया है, लेकिन तेजी से रेवेन्यू बढ़ाने की शुरुआत सफल होती नहीं दिख रही है.
यानी AI के आने के बाद कंपनियों को लग रहा था कि उनका रेवेन्यू तेजी से बढ़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पॉवरफुल नए मॉडल्स को इंटीग्रेट करने के बाद भी लगभग 5 फीसदी AI पायलट्स प्रोग्राम ही सफल हुए हैं. कंपनियों ने AI को एडॉप्ट करने में तेजी तो दिखाई, लेकिन ज्यादा कंपनियों को इसका फायदा नहीं मिला है.
इसकी वजह अनरियल एक्सपेटेशन, खराब इंटीग्रेशन और स्पेशल एडॉप्शन की कमी बताई गई है. इस रिपोर्ट के आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या AI इंडस्ट्री का हाल एक बुलबुले जैसा होगा. पिछले कई सालों से लोगों को बताया जा रहा था कि ChatGPT, Claude और Gemini जैसे AI टूल्स वर्कप्लेस के काम करने के तरीके को बदल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत में खुलेगा ChatGPT मेकर का ऑफिस, जल्द आ रहे हैं CEO Sam Altman
ऑटोमेटेड कंटेंट क्रिएशन से लेकर कस्टमर सर्विस चैटबॉट तक हर सेक्टर में अंदाजा लगाया जा रहा था कि AI आने वाले दिनों में कॉस्ट को कम करेगा और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाएगा. मगर MIT के रिसर्च में लोगों की धारणा और बिजनेसेस के आउटकम में काफी अंतर नजर आ रहा है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












