
क्या पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को भगाने में मदद की? गोवा अग्निकांड पर DIG ने दिया जवाब
AajTak
गोवा के अरपोरा स्थित रोमियो लेन शैक में लगी आग में 25 लोगों की मौत के बाद क्लब मालिक लूथरा ब्रदर्स के देश से भागने पर उठे सवालों पर DIG वर्षा शर्मा ने साफ कहा कि पुलिस ने उन्हें कोई मदद या टिप नहीं दी. उनके अनुसार हादसे के तुरंत बाद क्लब मैनेजरों ने ही मालिकों को सूचना दी होगी, जिसके बाद दोनों भाई कुछ ही घंटों में दिल्ली से फ्लाइट लेकर फुकेट भाग गए.
गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन शैक में लगी आग में 25 लोगों की मौत होने के बाद लूथरा ब्रदर्स के देश से भागने पर कई सवाल उठ रहे हैं. इस बीच गोवा पुलिस की डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) वर्षा शर्मा ने इस आरोप को खारिज किया है कि पुलिस में किसी ने आरोपियों को भागने में मदद की थी.
क्या पुलिस ने उन्हें टिप दी?
पुलिस की ओर से लूथरा ब्रदर्स को टिप दिए जाने के सवाल पर वर्षा शर्मा ने इंडिया टुडे से कहा कि उन्हें शक है कि हादसे के तुरंत बाद क्लब के मैनेजरों ने ही मालिकों को फोन कर दिया होगा. उन्होंने कहा, 'जैसे ही हमें जानकारी मिली, उसी समय उन्हें भी सूचना मिल गई होगी. और अपराध की गंभीरता देखते हुए उन्होंने भागने का फैसला किया.'
कैसे भागे लूथरा ब्रदर्स?
हादसा शनिवार देर रात हुआ और सिर्फ पांच घंटे बाद, रविवार तड़के, क्लब के दोनों मालिक गौरव और सौरभ लूथरा दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट पकड़कर फुकेट (थाईलैंड) भाग गए. वे तब भागे जब तक गोवा पुलिस की रिक्वेस्ट पर उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी नहीं हो पाया था.
पुलिस उन्हें रोक क्यों नहीं पाई?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










