
क्या पुतिन किसी खास इरादे से अपनी मौत की अफवाहें फैलाते हैं, क्यों लगता है हमशक्ल के इस्तेमाल का आरोप?
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत की अफवाहें उड़ती रहती हैं? रूस में फिलहाल अनाधिकारिक तौर पर इससे जुड़ी कानाफूसी चलती रहती है. यहां तक कि वहां राजनैतिक मामलों के जानकार वेलेरी सोलोवी कहते हैं कि पुतिन की मौत हो चुकी है और और फिलहाल पुतिन का बॉडी डबल काम कर रहा है. राष्ट्रपति के बॉडी डबल यानी डुप्लीकेट की बात पहले भी आ चुकी है.
बीते महीने के आखिरी सप्ताह में पुतिन की सेहत को लेकर फैली बात को क्रेमलिन ने खारिज कर दिया. वहां के रिप्रेजेंटेटिव दिमित्री पेसकोव ने पुतिन के सेहतमंद होने की बात कहते हुए साफ किया कि उनका कोई बॉडी डबल नहीं है, बल्कि वे खुद ही काम कर रहे हैं.
इसके बाद दो धड़े हो चुके एक तरफ वे लोग हैं, जो अब भी इसपर यकीन नहीं कर रहे. दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो मानते हैं कि पुतिन बिल्कुल भले-चंगे हैं. तब क्या वजह है, जो रूस में बीच-बीच में इस तरह की अफवाह फैलती रहती है. रूस ही क्यों, कम्युनिस्ट देश नॉर्थ कोरिया से भी कई बार उसके सैन्य तानाशाह किम जोंग की मौत की झूठी खबरें फैल चुकी हैं. इस कंस्पिरेसी थ्योरी को कई देशों में बल मिलता रहा.
क्यों किया जाता है ऐसा
यूक्रेन के मिलिट्री इंटेलिजेंस का कहना है कि क्रेमलिन जान-बूझकर ऐसी न्यूज फैलाता रहता है ताकि लोगों में हो रही हलचल को समझा जा सके. कथित तौर पर इससे रूस के राष्ट्रपति को ये समझने में मदद मिलेगी कि आगे उन्हें शासन कैसे चलाना है, और किन लोगों से बचकर रहना है. - वो ये देखना चाहते हैं कि पुतिन के बारे में ऐसा कहने पर जनता में क्या रिएक्शन आता है. - कौन लोग हैं जो खुद को राष्ट्रपति पद का दावेदार मानने लगते हैं. - जैसे ही अफवाह फैलाई जाएगी, कई गुट भी खुलकर सामने आ जाएंगे, जो विरोधी हों. - मीडिया और बिजनेस करने वालों का रवैया भी क्रेमलिन देखना चाहता है.
AI ने भी हमशक्ल की बात कही थी

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








