
'क्या पता 2024 में आप न हों, तब सौरव गांगुली जाएंगे ICC', ममता का केंद्र पर हमला
AajTak
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरव गांगुली का नाम आईसीसी प्रमुख पद के लिए न भेजने पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि वह राजनीति का शिकार हुए हैं. वह पश्चिम बंगाल से आते हैं, इसलिए उनका नाम नहीं भेजा गया.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर सौरव गांगुली के समर्थन में अपना बयान दिया. उन्होंने कहा, सौरव गांगुली को आईसीसी का चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया गया है. सौरव के साथ बहुत गलत किया गया. उन्हें दुनिया भर में जाना जाता है." सीएम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- क्या पता आप 2024 में वहां न रहें और तब सौरव गांगुली आईसीसी में जाएंगे.
सीएम ममता ने कहा कि उन्होंने अनुराग ठाकुर के भाई को भी मौका दे दिया... लेकिन सौरव को नहीं. पद किसी और के लिए रखा जा रहा है? रोजर बिन्नी को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया गया है. सौरव को क्यों वंचित किया गया है? देश के खेल प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मौजूद उनके प्रशंसकों के लिए यह शर्म की बात है. आईसीसी चीफ के लिए नाम भेजने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर ही है.
बंगाल से हैं सौरव इसलिए नहीं बन सकते ICC चीफ
सीएम ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सौरव गांगुली बंगाल के बेटे हैं, इसलिए वह ICC प्रमुख नहीं हो सकते. सुप्रीम कोर्ट ने जय शाह और सौरव गांगुली दोनों का कार्यकाल बढ़ाया है. एक पद पर बना हुआ है और दूसरे को हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि सौरव हकदार थे. उन्होंने कहा कि ICC में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं? अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय की लॉबी होना जरूरी है. आप सौरव को पद दे सकते थे.
उन्होंने कहा कि अगर सचिन तेंदुलकर विवाद में होते तो मैं उनका भी समर्थन करती. सिर्फ इसलिए कि वह एक विनम्र व्यक्ति हैं. उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन मुझे यकीन है कि वह आहत हैं. किसी व्यक्ति विशेष को प्राथमिकता देना यह एक बेशर्म राजनीतिक प्रतिशोध है.
नबी दिवस पर तनाव फैलाने की कोशिश की गई

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










