
क्या निजीकरण के लिए चुने गए ये दो सरकारी बैंक? खबर से शेयर में तूफानी तेजी
AajTak
सोमवार को दो छोटे सरकारी बैंकों के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की गई. दोनों बैंकों के शेयरों में चंद मिनट के अंदर अपर सर्किट लग गए. इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर 20 फीसदी चढ़कर 23.60 रुपये पर बंद हुआ. जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी 20 फीसद बढ़कर 24.20 रुपये पर बंद हुआ.
सोमवार को दो छोटे सरकारी बैंकों के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की गई. दोनों बैंकों के शेयरों में चंद मिनट के अंदर अपर सर्किट लग गए. इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर 20 फीसदी चढ़कर 23.60 रुपये पर बंद हुआ. जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी 20 फीसद बढ़कर 24.20 रुपये पर बंद हुआ. (Photo: File) दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान ऐलान किया था कि IDBI बैंक के अलावा अगले वित्त वर्ष में 2 और सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जाएगा. अब खबर है कि सरकार ने निजीकरण के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) का चयन किया है. (Photo: File) इन दोनों के बैंकों के निजीकरण की खबर को बाजार ने हाथोहाथ लिया है. जिससे इन बैंकों के शेयरों में अपर सर्किट लग गए. प्राइवेट होने वाले दोनों बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक की शेयर बाजार में मार्केट वैल्यू इनके शेयर प्राइस के मुताबिक 44,000 करोड़ रुपये है. जिसमें इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) का मार्केट कैप 31,641 करोड़ रुपये है. (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












