
क्या 'धोखेबाज़' खुद गर्लफ्रेंड के धोखे का शिकार हो गया? जानिए मेहुल चोकसी का पूरा सच
AajTak
भारत और भारत के कानून से चल रही मेहुल चोकसी की रेस अब ख़त्म होने वाली है. साढ़े तेरह हज़ार करोड़ रुपये के महाघोटाले के किंगपिन चोकसी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है. बहुत मुमकिन है कि आनेवाले कुछ दिनों में वो आपको भारत में ही सलाखों के पीछे नज़र आए.
धोखा देना जिसकी फितरत में हो और लूटना आदत. वो किसी को भी धोखा देकर लूट सकता है. पंजाब नेशनल बैंक के साढ़े 13 हजार करोड़ रुपये धोखे से लूटने वाले मेहुल चोकसी पर ये बात पूरी तरह फिट बैठती है. धोखा देकर वो देश से तो भाग गया. लेकिन उसके बारे में एक नई खबर आई है. उसने केवल बैंक के साथ ही धोखाधड़ी नहीं की, बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड को भी धोखा दिया. गर्लफ्रेंड को कीमती और महंगी चीज़ें गिफ्ट करने के नाम पर उसने नकली और सस्ती जीज़ें थमा थी. अब मेहुल चोकसी का कहना है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड से धोखा नहीं किया बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया. यानी मामला डबल क्रास करने का है. भारत और भारत के कानून से चल रही मेहुल चोकसी की रेस अब ख़त्म होने वाली है. साढ़े तेरह हज़ार करोड़ रुपये के महाघोटाले के किंगपिन चोकसी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है. बहुत मुमकिन है कि आनेवाले कुछ दिनों में वो आपको भारत में ही सलाखों के पीछे नज़र आए. आरोप है कि चोकसी अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिल कर पिछले कई सालों से शेयर बाज़ार के रास्ते पंजाब नेशनल बैंक को घुन की तरह चाट रहा था, लेकिन जैसे ही उसकी पोलपट्टी खुली, वो भारत से नौ दो ग्यारह हो गया.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











