
'क्या देश से कुछ छिपाया गया?', CDS के बयान का जिक्र कर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
AajTak
सिंगापुर में दिए गए इंटरव्यू में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार से सवाल पूछे हैं. साथ ही केंद्र सरकार से एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के जरिए रक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा की मांग की.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने भारत के चार राफेल सहित छह भारतीय विमानों को मार गिराया.
सीडीएस के बयान के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछे हैं.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सीडीएस चौहान के द्वारा सिंगापुर में दिए गए इंटरव्यू से कुछ अहम सवाल खड़े हो गए हैं, जिसे पूछा जाना जरूरी है.
यह सवाल तब ही पूछे जा सकते हैं जब संसद की विशेष सत्र को बुलाया जाए. मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया है लेकिन अब धीरे-धीरे सब स्पष्ट हो रहा है.
उन्होंने कहा कि हमारे भारतीय वायुसेना के जवान दुश्मनों से लड़ने के दौरान अपने जान जोखिम में डाल दिया. हमें कुछ क्षति भी पहुंची. लेकिन हमारे जवान सुरक्षित हैं. सीडीएस के इंटरव्यू के अनुसार, हमने एक गलती को सुधारा, उसे दोबारा लागू किया और फिर दो दिन बाद अपने विमानों को उड़ाया, और दुश्मन पर लंबी दूरी से हमला किया.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











