
'क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को CM बनाएगी?', प्रवेश वर्मा को लेकर केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना
AajTak
CM आतिशी ने आरोप लगाया है कि प्रवेश वर्मा के आवास पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं. अब इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना CM चेहरा घोषित करने जा रही है. क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को अपना CM बनाना चाहेगी?
दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को CM बनाना चाहेगी. दरअसल भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को लेकर इससे पहले सीएम आतिशी ने भी हमला बोला है.
CM आतिशी ने आरोप लगाया है कि प्रवेश वर्मा के आवास पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं. अब इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना CM चेहरा घोषित करने जा रही है. क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को अपना CM बनाना चाहेगी?
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) की सीनियर नेता आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर संगीन आरोप लगाए हैं. आतिशी ने कहा है कि बीजेपी नई दिल्ली विधानसभा में लोगों को वोटर कार्ड देख-देखकर पैसे बांट रही है. बीजेपी के प्रवेश वर्मा रंगे हाथों पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं. सीएम आतिशी ने एक फोटो जारी कर दावा किया है कि नई दिल्ली में स्थित बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को 1100 रवपए बांटे जा रहे हैं.
क्या है आतिशी का आरोप?
उन्होंने ED-CBI और दिल्ली पुलिस से प्रवेश वर्मा के घर पर छापा मारने की अपील की है. बता दें कि नई दिल्ली सीट से ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं. सीएम आतिशी ने आगे कहा,'प्रवेश वर्मा को जो सरकारी बंगला सांसद के तौर पर मिला था, वहां अलग-अलग झुग्गी-बस्तियों से महिला वोटर्स को बुलाया गया. उनका वोटर आईडी चेक करने के बाद एक फॉर्म भरवाया गया और हर महिला को लिफाफे में 1100 रुपए दिए गए.'
संस्था के जरिए करते हैं मदद: प्रवेश वर्मा

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









