
'क्या तेरा नाम मोहम्मद है, आधार कार्ड दिखा', जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझकर मार डाला, MP में उबाल
AajTak
मध्यप्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग को पीटे जाने का अमानवीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है कि चांटे मारने वाला व्यक्ति पूछ रहा है कि तेरा नाम क्या मोहम्मद है? चल तेरा आधार कार्ड बता. मार खाने वाला बुजुर्ग गिड़गिड़ाते हुए कहते नजर आ रहा है कि 200 रुपये ले लो...
राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश के मनासा (नीमच) में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग को मुसलमान होने के शक में पीट-पीटकर मार डाला गया. हत्या का आरोप एक बीजेपी नेता पर लगा है. इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी तमाचे मारते हुए बुजुर्ग से आधार कार्ड दिखाने के लिए कह रहा है. मारे गए पीड़ित की पहचान रतलाम जिले के भंवरलाल जैन के तौर पर हुई है.
दरअसल, रतलाम जिले का रहने वाला एक परिवार 15 मई को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित किले में भेरूजी पूजने गया था. इसी बीच दूसरे दिन परिजनों को बिना बताए भंवरलाल जैन गायब हो गए. काफी खोजबीन के बाद नहीं मिले तो परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत चित्तौडगढ़ के ही थाने में दर्ज करवाई.
अंतिम संस्कार कर दिया गया था
इधर, बीते गुरुवार को मनासा (नीमच) में रामपुरा रोड स्थित मारुति शोरूम के पास एक बुजुर्ग की लाश मिली और पहचान 65 साल के भंवरलाल जैन के रूप में हुई. पुलिस ने मृतक को फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. सूचना मिलते ही मृतक के परिवार मनासा आया और पोस्टमार्टम के बाद परिजन भंवरलाल के शव को अपने गांव ले गया, जहां विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
वायरल वीडियो से आया केस में नया मोड़
इस मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब मृतक बुजुर्ग के भाई राकेश जैन के मोबाइल में एक वीडियो आया. दरअसल, इस सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स उनके भाई भंवरलाल जैन को चांटे मारते हुए नजर आया. वीडियो में सुना जा सकता है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति बुजुर्ग से पूछते नजर आ रहा है, ''क्या तेरा नाम मोहम्मद है? जावरा (रतलाम) से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता...'' वहीं, मार खाने वाला बुजुर्ग दयनीय हालत में कहते हुए नजर आ रहा है कि 200 रुपये ले लो...''

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








