
क्या तालिबान और पाकिस्तान में जंग छिड़ेगी? जानिए क्यों अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर रहा पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे हैं. अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रांत में एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की धमकी दी है. तालिबान का दावा है कि 16 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने उसके दो इलाकों में बमबारी की थी.
रूस और यूक्रेन में जंग जारी है तो दूसरी ओर अब तालिबान और पाकिस्तान के बीच भी जंग जैसे हालात बनने लगे हैं. पाकिस्तानी सेना की ओर से अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार में एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने 'बुरा अंजाम' भुगतने की धमकी दी है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को धमकाया है कि अगर उसने दोबारा ऐसी गलती की तो उसे बुरा अंजाम भुगतना होगा.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टरों ने सीमा से सटे अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रांत में एयरस्ट्राइक की थी. इस एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान ने 36 लोगों के मारे जाने का दावा किया है. हालांकि, पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की बात को खारिज किया है.
पाकिस्तान का दावा है कि अफगानिस्तान के आतंकी उसकी सीमा पार करके आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं. वहीं, तालिबान का कहना है कि पिछले साल अगस्त में सत्ता संभालने के बाद इस पर नियंत्रण कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें-- Taliban History: तालिबान कौन है, काबुल पर उनके कब्जे से इतनी खौफ में क्यों है दुनिया?
पाकिस्तानी राजदूत को तलब किया गया
अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने काबुल में स्थित पाकिस्तानी राजदूत को तलब किया और ऐसे हमलों को तुरंत रोकने को कहा. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी राजदूत को तलब करने के बाद अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने एक बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तानी राजदूत को खोस्त और कुनार में तुरंत सैन्य कार्रवाई को रोकने को कहा, क्योंकि इससे रिश्ते बिगड़ते हैं.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.






