
क्या ट्रंप की जीत के पीछे रूसी दखल? पढ़ें- अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बीच क्यों छिड़ी ये बहस
AajTak
अमेरिका में एक बार फिर ट्रंप सरकार आने वाली है. चुनाव नतीजों में ट्रंप बहुमत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट से ज्यादा जीतते नजर आ रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल पर भी बहस छिड़ गई है. रूस पर कई बार अमेरिकी चुनाव में दखल का आरोप लग रहा है.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए जब 5 नवंबर को वोट डाले जा रहे थे, तब जॉर्जिया, मिशिगन, एरिजोना और विस्कॉन्सिन समेत कई राज्यों के पोलिंग बूथ को बम से उड़ाने की धमकियां भी आईं. हालांकि, ये सभी धमकियां फर्जी थीं, लेकिन इन सबमें एक कॉमन कनेक्शन था और वो था रूस का.
एफबीआई ने एक बयान जारी कर बताया कि कई पोलिंग बूथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी भरे ये ईमेल रूस से आए थे.
इसके बाद से इन बातों को और भी जोर मिला कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस का दखल हो सकता है. रूसी डोमेन और ईमेल से आने वाली धमकियों के बाद रूस पर फिर यही आरोप लगे. रूस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. अमेरिका में रूसी दूतावास ने एक बयान जारी कर इन आरोपों को 'दुर्भावनापूर्ण' बताया.
रूसी दूतावास ने अपने बयान में कहा, 'रूस ने कभी भी अमेरिका या किसी और देश के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं दिया है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बार-बार जोर दिया है कि वो अमेरिकी नागरिकों की इच्छा का सम्मान करते हैं.'
रूस पर ऐसे आरोप क्यों?
ये पहली बार नहीं है जब रूस पर अमेरिकी चुनावों में दखल का आरोप लगा है. इससे पहले 2016, 2018, 2020 और 2022 के चुनावों में भी रूस पर आरोप लग चुके हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











