
क्या जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में मौजूद है कोई रहस्यमयी सुरंग..! सात घंटे बिताकर बाहर निकली टीम ने खोला राज
AajTak
ओडिशा में पुरी जगन्नाथ मंदिर (Puri Jagannath Temple) के रत्न भंडार (Ratna Bhandar) के भीतरी कक्ष में क्या कोई गुप्त सुरंग है? स्थानीय लोग इस बात की संभावना जता रहे हैं, लेकिन रत्न भंडार में 7 घंटे बिताकर निकले जस्टिस रथ ने कहा कि मुझे वहां ऐसा कोई सबूत नहीं मिला.
ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर (Puri Jagannath Temple) के रत्न भंडार (Ratna Bhandar) के इनर चैंबर में सुरंग को लेकर रहस्य बरकरार है. ऐसे में गजपति महाराज दिव्य सिंह देब ने सुझाव दिया कि पुरातत्व विभाग (एएसआई) इसकी जांच के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है. रत्न भंडार के भीतरी कक्ष में सुरंग या गुप्त कक्षों की संभावना पर देब ने ये बातें कहीं.
एजेंसी के अनुसार, कई स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर के रत्न भंडार के भीतरी कक्ष में गुप्त सुरंग (Secret tunnel) है. इस पर दिव्य सिंह देब ने कहा कि एएसआई भंडार की स्थिति जानने के लिए लेजर स्कैनिंग जैसे उन्नत उपकरणों का उपयोग कर सकता है. ऐसी तकनीक से सुरंगों जैसी किसी भी मौजूदा संरचना के बारे में जानकारी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: तहखानों का तिलिस्म, 12वीं सदी का खजाना और 46 साल... जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को अब तक क्यों नहीं खोला जा सका?
हालांकि, सुपरवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष और उड़ीसा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिश्वनाथ रथ ने कहा कि जब हम रत्न भंडार के भीतरी कक्ष में गए तो वहां निरीक्षण करने पर हमें सुरंग का कोई सबूत नहीं मिला. रथ ने लोगों से इस विषय पर गलत सूचनाएं शेयर करने से बचने का आग्रह किया.
बता दें कि बिश्वनाथ रथ दस अन्य सदस्यों के साथ रत्न भंडार के भीतरी कक्ष में सात घंटे से अधिक समय तक रहे. समिति के एक अन्य सदस्य और सेवादार दुर्गादास मोहपात्रा ने कहा कि हमें रत्न भंडार में कोई गुप्त कक्ष या सुरंग नहीं दिखाई दी. रत्न भंडार लगभग 20 फीट ऊंचा और 14 फीट लंबा है. उन्होंने निरीक्षण के दौरान देखी गई कुछ छोटी-मोटी समस्याओं के बारे में बताया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







