
क्या घर में ही घिर जाएंगे अखिलेश यादव? देखिए दंगल
AajTak
सियासत के खेल में आपको पता नहीं होता जो कुछ बरसों पहले तक आपके साथ था वो आज आपके सामने खड़ा हो जाएगा. मैनपुरी के करहल में कुछ ऐसा ही हुआ है. कभी सीएम रहते मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी रहे एसपी सिंह बघेल ने बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरकर अखिलेश की ही मुश्किलें बढ़ा दी हैं. एसपी सिंह बघेल फिलहाल कानून राज्यमंत्री है और आगरा से बीजेपी सांसद, लेकिन यूपी चुनाव में बीजेपी ने बघेल को करहल विधानसभा से उतारकर अपने इरादे साफ कर दिया है. बीजेपी किसी भी हाल में अखिलेश को वॉकओवर नहीं देना चाहती है. करहल विधानसभा में जातीय समीकरण कुछ ऐसा है कि अखिलेश ने यहां से परचा भरा. इस क्षेत्र का मुलायम सिंह यादव से पुराना रिश्ता रहा है लेकिन अचानक बघेल के पर्चा भरते ही लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर आ गई है. देखिए दंगल का ये एपिसोड.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












