
क्या गुजरात में होगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया जवाब
AajTak
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि फरवरी में कोरोना के रोजाना मामलों में दर्ज की जाने वाली गिरावट के बाद लोग काफी लापरवाह हो गए. जिसके कारण अब रोजाना 1100 तक मामले सामने आने लगे हैं.
गुजरात में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सहित देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है. इसीलिए गुजरात में कोरोना पर काबू पाने के लिए टीकाकरण की गति को बढ़ाने का फैसला किया गया है. यही नहीं लोगों में चल रही लॉकडाउन की दहशत के बीच गुरुवार को उन्होंने साफ कर दिया कि गुजरात में अभी लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में रोजाना डेढ़ लाख लोगों को टीका दिया जा रहा है. जिसे बढ़ाकर 3 लाख करने का टारगेट रखा गया है, लेकिन गुजरात में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. कोरोना पर काबू पाने के लिए परीक्षण की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है. साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट को बढ़ाने की बात भी कही गयी है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











