
'क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे...', राज्यसभा में खड़गे के बयान पर हंगामा, नड्डा ने किया पलटवार
AajTak
राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने खड़गे के बयान की निंदा करते हुए कहा कि नेता विपक्ष की ओर से आसन के लिए इस तरह की भाषा किसी भी रूप मे स्वीकार नहीं है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
नई शिक्षा नीति और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर मंगलवार को भी राज्यसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला. नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंत्री के बयान की निंदा की और जब उन्हें उपसभापति की ओर से बोलने से रोका गया तो खड़गे ने कहा कि यहां तानाशाही चल रही है. इस पर जब चेयर की ओर से उन्हें फिर से रोका गया तो खड़गे ने कहा कि क्या-क्या ठोकना है हम ठीक से ठोकेंगे, सरकार को ठोकेंगे.
नड्डा ने की बयान की निंदा
राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने खड़गे के बयान की निंदा करते हुए कहा कि नेता विपक्ष की ओर से आसन के लिए इस तरह की भाषा किसी भी रूप मे स्वीकार नहीं है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने उपसभापति हरिवंश से मांग करते हुए कहा कि ऐसे शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा अति निंदनीय है और माफी के योग्य भी नहीं है. नड्डा के बयान के समर्थन में सत्तापक्ष के सांसद नारेबाजी करने लगे.
इसके बाद खड़गे ने सदन में खड़े होकर कहा कि मैंने आसन के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने उपसभापति से कहा कि अगर आपको मेरी बातें से ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं. लेकिन मैंने ठोको शब्द का इस्तेमाल सरकार की नीतियों के लिए किया कि हम सरकार की नीतियों को ठोकेंगे. उन्होंने कहा कि आपसे माफी के लिए मैं तैयार हूं लेकिन सरकार से माफी नहीं मांगूंगा.
खड़गे ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
खड़गे ने आगे कहा कि अगर तमिलनाडु की जनता को मंत्री धर्मेंद्र प्रधान असभ्य कहेंगे, उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का काम करेंगे तो ऐसे मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए. ये लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं. इसके बाद जेपी नड्डा ने खड़गे की माफी की सराहना की लेकिन कहा कि अगर उन्होंने सरकार की नीतियों के बारे में भी ऐसी बात बोली है तो इसे सदन की कार्यवाही से हटाना चाहिए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









