
'क्या कोलकाता कांड के आरोपी संजय रॉय को जमानत दे दूं?' इस वजह से CBI वकील से नाराज हुईं जज
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के आरोपी संजय रॉय की जमानत पर एक स्थानीय अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाई क्योंकि उसके वकील और जांच अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे.
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में शहर की एक अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान सीबीआई के जांच अधिकारी की अनुपस्थिति और एजेंसी के वकील के आने में हुई 40 मिनट की देरी पर अदालत ने सवाल उठाया और कहा कि क्या उसे मुख्य आरोपी को ज़मानत दे दें?
अदालत ने एजेंसी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि यह उसके "सुस्त रवैये" को दर्शाता है. जैसे ही कार्यवाही शाम 4.20 बजे शुरू हुई, बचाव पक्ष की वकील कविता सरकार ने अपनी दलीलें शुरू कीं. इस दौरान जज ने देखा कि सीबीआई के वकील दीपक पोरिया वहां मौजूद नहीं हैं. इस लेकर जज बहुत नाराज हुईं.
सीबीआई के रवैये से जज नाराज
सीबीआई के जांच अधिकारी की अनुपस्थिति और अभियोक्ता की सुस्ती से नाराज मजिस्ट्रेट ने कहा, "क्या मैं संजय रॉय को जमानत दे दूं? यह सीबीआई की ओर से बेहद सुस्त रवैये को दर्शाता है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है." सीबीआई वकील आखिरकार कोर्ट में 40 मिनट देरी से पहुंचे. सुनवाई के दौरान, अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसे 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें: कोलकाता कांड: 'मैंने नहीं की हत्या, फंसाया गया, सेमिनार हॉल में डेड बॉडी देखकर...', पॉलीग्राफ टेस्ट में साफ-साफ मुकर गया संजय रॉय
आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











